{"_id":"5ae14b4e4f1c1b9d098b6738","slug":"9000-people-of-nepal-to-be-deported-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में नेपाल के 9,000 लोगों पर निर्वासन की तलवार, एक साल के भीतर छोड़ना होगा देश ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में नेपाल के 9,000 लोगों पर निर्वासन की तलवार, एक साल के भीतर छोड़ना होगा देश
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 26 Apr 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन अमेरिका में रहने वाले विदेशी नागरिकों को मिला अस्थायी स्टेटस खत्म कर उन्हें देश से निष्कासित करना चाहता है। इसी के तहत अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग नेपाल के 9,000 अप्रवासी नागरिकों के अस्थायी निवास परमिट रद करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में हजारों नेपालियों को एक साल के भीतर अमेरिका छोड़ने के लिए मजबूर होना होगा। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ द्वारा देखे गए दस्तावेजों के मुताबिक गृह सुरक्षा विभाग की सचिव कर्स्टनजेन नेल्सन ने नेपाली नागरिकों को उनके अमेरिका छोड़ने के लिए एक साल की छूट दी है।
विज्ञापन
इस हिसाब से उन्हें 24 जून 2019 के बाद निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नेपाल के फैसले पर अभी नील्सन ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं लेकिन आंतरिक दस्तावेज बताते हैं कि एजेंसी आगामी दिनों में अपनी घोषणा करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
नील्सन ने सीरियाई लोगों के मामले में जनवरी में टीपीएस स्टेटस के जारी रखने की बात कही थी लेकिन नेपाल के मामले में ऐसा नहीं हुआ, 2015 में नेपाल में आए भूकंप के बाद इन नेपाली नागरिकों को यहां अस्थायी संरक्षण स्थिति (टीपीएस) के तहत कानूनी रूप से रहने की अनुमति मिली हुई है।
एक जानकारी के मुताबिक 2015 में नेपाल के भूकंप के बाद करीब 15,000 नेपाली प्रवासियों को टीपीएस स्टेटस मिला था लेकिन देश में सिर्फ 9,000 नेपाली ही रह रहे हैं। नेपाली लोगों को यह अनुमति अवैध ढंग से अमेरिका जाने के लिए नहीं बल्कि 1990 में अमेरिका में बने कानून के तहत नेपाल में आए भीषण भूकंप और प्राकृतिक आपदा के चलते मिली थी।