फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   90 year old man apologize for his 75 year old mistake, said I was child at that time

90 साल के बुजुर्ग ने 75 साल पहले की गई गलती की माफी मांगी, कहा- 'उस वक्त मैं बच्चा था'

Wed, 04 Jul 2018 03:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Wed, 04 Jul 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
90 year old man apologize for his 75 year old mistake, said I was child at that time

अमेरिका के मिडवेल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 90 साल के एक बुजुर्ग ने 75 साल पहले की गई अपनी गलती की लिखित माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने उटाह प्रांत के मिडवेल के पीडब्ल्यूडी विभाग को 50 डॉलर (करीब 3500 रुपये) भी भेजे हैं। बताया जा रहा है कि ये बुजुर्ग टेक्सास के नॉर्थ ह्यूस्टन के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने पत्र में लिखा है 'मैं पैसे इसलिए भेज रहा हूं क्योंकि कई दशक पहले मैंने स्टॉप लिखा साइन बोर्ड चुरा लिया था। जब मैंने चोरी की उस वक्त मैं बच्चा था। ज्यादा सोच नहीं पाता था। मुझे उस वक्त के लिए यदि मूर्ख कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। अब मैं अपनी गलतियां सुधारना चाहता हूं। मेरी यही इच्छा है कि भगवान मुझे माफ कर दे।' इस पत्र के साथ ही बुजुर्ग ने 50 डॉलर भी भेजे हैं।
विज्ञापन


विभाग के अफसरों का कहना है कि इस माफीनामे के मिलने के बाद वह उस बुजुर्ग को शुक्रिया कहना चाहते हैं। लेकिन वह ऐसा करने में असमर्थ हैं क्योंकि पत्र के साथ उन्होंने अपना पता या कोई नंबर नहीं दिया है। वहीं मामले पर मिडवेल के मेयर रॉबर्ट हेल का कहना है कि यह घटना 75 साल पुरानी है, वह व्यक्ति 75 साल से इस बोझ को अपने कंधे पर लेकर जी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह उनका नाम नहीं जानते हैं। लकिन चाहते हैं कि उन्हें माफी मिलने के बारे में पता चल जाए ताकि वह अपनी आगे की जिंदगी शांती से बिता सकें। मेयर ने कहा कि उनके भेजे पैसों से शहर में एक और स्टॉप का साइन बोर्ड लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed