{"_id":"5afe423d4f1c1bd0408b62f4","slug":"800-years-old-made-in-china-label-utensils-found-in-java-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 साल पुराने बर्तनों पर लिखा मिला ‘मेड इन चाइना’, सालों तक ऐसे रहे सुरक्षित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
800 साल पुराने बर्तनों पर लिखा मिला ‘मेड इन चाइना’, सालों तक ऐसे रहे सुरक्षित
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 18 May 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोधकर्ताओं को 800 साल पुराने ‘मेड इन चाइना’ का लेबल लगे मिट्टी के बर्तन मिले हैं। यह बर्तन एक डूबे समुद्री जहाज के मलबे से मिले हैं और दावा है कि इन बर्तनों का इस्तेमाल व्यापार के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
सदियों पहले इंडोनेशिया के समुद्री तट पर जावा सागर में एक जहाज डूब गया था। हादसे में जहाज खंड-खंड में टूट गया था। 1980 के बाद के वर्षों से पुरातत्वविद इस जहाज से प्राप्त कलाकृतियों का अध्ययन कर रहे हैं। हाल में जहाज में मिले बर्तनों के एक टुकड़े पर ‘मेड इन चाइना’ का लेबल लगा मिला है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि हादसे के दौरान यह बर्तन जहाज के नीचे वाले भाग में चला गया होगा, जिससे काफी समय तक समुद्र में रहने के बावजूद यह सुरक्षित रहा। शोधकर्ता अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह बर्तन चीन के इतिहास के साथ कैसे मेल खाता है।
विज्ञापन
एक पुरातत्वविद लिसा निजियोलेक ने बताया, ‘1990 के दशक में शुरुआती जांच में अनुमान लगाया गया था कि यह बर्तन 13वीं शताब्दी के उत्तरार्ध का हो सकता है। पर अब ‘जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि यह तकरीबन आठ सौ साल पहले का है।