{"_id":"5bf24facbdec2269b846460b","slug":"77-people-die-from-the-fire-in-california-s-forests","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से अब तक 77 लोगों की मौत, दस हजार घर नष्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से अब तक 77 लोगों की मौत, दस हजार घर नष्ट
भाषा, चिको
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ और मानव अवशेष मिलने के साथ ही उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 77 हो गई है। घटना को लेकर रविवार की शाम को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आग की चपेट में आकर 10,500 से अधिक घर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
कैंप फायर में लगी आग गत आठ नवंबर को ग्रामीण इलाके पैराडाइज में फैल गई थी। उसके बाद से हजारों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि उनमें से कई सुरक्षित हो सकते हैं, हो सकता है कि उन्हें पता ही नहीं हो कि उनका नाम लापता सूची में है।
विज्ञापन
सैकड़ों कार्यकर्ता मलबे और राख में मानव अवशेष ढूंढ रहे हैं क्योंकि अगर बारिश हो जाती है तो उनका काम और कठिन हो जाएगा। इस हफ्ते के अंत तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रविवार तक 65 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन