फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   6.5 crore rupees due to 'fault' in intimacy

इस एक 'गलती' के कारण भरने पड़े 6.5 करोड़ रुपए

Sat, 29 Jul 2017 12:30 PM IST
BBC
BBC Updated Sat, 29 Jul 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
6.5 crore rupees due to 'fault' in intimacy
अमेरिकी अभिनेता अशर - फोटो : BBC

अमेरिकी अभिनेता अशर को असुरक्षित संबंध बनाने के कारण 1.1 मिलियन डॉलर यानी 6.5 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा है। क्योंकि उनके असुरक्षित संबंध के बाद महिला को इन्फेक्शन हो गया था। रेडार ऑनलाइन ने कोर्ट से लीक एक पेपर को प्रकाशित किया है जिसमें दावा है कि अमेरिकी सिंगर को 2009-10 में स्किन से जुड़ी समस्या थी। पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर एक महिला ने कहा है कि जांच के बाद उसे पता चला कि वह सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन से पीड़ित है। उस महिला ने कहा कि वह काफी परेशान और अवसादग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन


38 साल के अशर पर आरोप हैं कि उन्होंने महिला के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए और उसी वजह से महिला विषाणुग्रस्त हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशर ने हॉलीवुड लाइफ से कहा है कि जो भी हुआ उससे वह डरे हुए और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। अशर का वास्तविक नाम अशर रेमंड IV है। कहा जा रहा है कि वह उस महिला के साथ 2011 और 2012 में डेट कर रहे थे। रेडार ऑनलाइन ने एक 2,754 डॉलर के चेक की तस्वीर भी छापी है जो उन्होंने महिला तो मेडिकल बिल के तौर पर दिया था।
विज्ञापन


अशर अपने ओएमजी, डीजे गॉट यूएस फॉलेन इन लव और याह जैसे सुपरहिट गाने के लिए जाने जाते हैं। अशर आठ बार ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं और वह द वॉइस यूएसए के पूर्व कोच हैं। जब जस्टिन बीबर ने करियर की शुरुआत की थी तो उनका भी अशर ने मार्गदर्शन किया था। अशर एक बेहतरीन सिंगर के साथ सफल अभिनेता भी हैं। उन्होंने द हैंगओवर, फास्ट एंड फ्यूरिअस और मपेट्स मोस्ट वॉन्टेड में एक्टिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक गुप्तांग में हर्पीज एक सामान्य बीमारी है। खासकर 20 से 24 साल की उम्र में यह होती है। इंग्लैंड में 2013 में जेनिटल हार्पीज के कारण 32,279 लोग सेक्शुअल हेल्थ क्लिनिक गए। हार्पीज वायरस के कारण होता है। इसके कारण फफोले भी पड़ जाते हैं। अक्सर यह बिना कोई लक्षण के ही फैल जाता है। कई बार हार्पीज के कोई लक्षण नहीं होते। ज्यादातर के मामलों में असुरक्षित सेक्स के कारण यह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed