फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   56 year old american man walk 34 km

56 साल का ये शख्स हर दिन चलता है 34 किलोमीटर

Wed, 04 Feb 2015 12:17 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
56 year old american man walk 34 km

क्या कोई व्यक्ति काम करने के लिए रोज दो चार नहीं बल्कि 34 किलोमीटर पैदल चल सकता है।लेकिन अमेरिका में एक व्यक्ति के रोज़मर्रे के काम का यह हिस्सा है। जब इस व्यक्ति की कहानी अख़बार में प्रकाशित हुई तो लोगों को उतनी ही हैरानी हुई, जितनी आप को हो रही होगी। खबर छपने के बाद इस व्यक्ति को इंटरनेट पर दान देने की होड़ शुरू हो गई है।अमेरिका के डेट्रॉयट शहर के बाशिंदे 56 वर्षीय जेम्स रॉबर्टसन 34 किलोमीटर पैदल चलकर रोचेस्टर हिल्स में एक फैक्ट्री में काम करने जाते हैं।

विज्ञापन


वो घर से फैक्ट्री की दूरी का एक हिस्सा तो बस से तय करते हैं, लेकिन बाकी की दूरी पैदल ही तय करते हैं।रविवार को 'द डेट्रॉयट फ्री प्रेस' में उनकी कहानी छपी थी।
विज्ञापन

पेशकश
उनकी यह कहानी जानने के बाद उनको मदद करने वालों का तांता लग गया है। उन्हें मुफ्त कार तक देने की पेशकश की गई है। वेन स्टेट यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र इवान लीडी ने जब उनकी कहानी पढ़ी तो उन्होंने 'गो फंड मी' नाम से ऑनलाइन एक साइट शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मकसद था 5,000 डॉलर जमा करना, लेकिन मंगलवार तक वे और दूसरे लोग मिलकर 1 लाख 30 हज़ार डॉलर (क़रीब 80 लाख रुपए) से अधिक जुटा लिए हैं।रॉबर्टसन का कहना है कि वे अचरज में है कि बिल्कुल अजनबी लोग उनके प्रति इतने दयालु हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed