फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   5 afraid of hacking in the US voting

अमेरिका चुनावः मतदान के वक्त 5 तरह की हैकिंग का डर

Tue, 08 Nov 2016 04:38 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Tue, 08 Nov 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
5 afraid of hacking in the US voting
पूरी दुनिया में ऑनलाइन मतदान तकनीकी का चलन बढ़ने के कारण इस बार के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर भी पूरी दुनिया की निगाह लगी हैं। दलीले है कि यदि हैकर डेमोक्रेटिक पार्टी की नेशन कमेटी के सर्वर में सेंध लगा सकते हैं तो फिर वे वोटिंग सिस्टम के साथ भी ऐसा ही कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्टों और अमेरिकी अधिकारियों को भी अब हैकिंग में रूस सरकार का हाथ होने का शक है। हालांकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह मंगलवार को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में हस्तक्षेप करने का सामर्थ्य रखते हैं, लेकिन अमेरिका में सुरक्षा अधिकारी इस कवायद में लगे हैं कि किस स्तर पर हैकिंग की आशंका संभव है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने पांच तरह की हैकिंग पर आशंका जताई है -
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका (संभव लेकिन असर छोड़ने में नाकाम)

5 afraid of hacking in the US voting
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई केंद्रीय मतदाता रजिस्ट्रेशन डाटाबेस की हैकरों द्वारा जांच के प्रति एरिजोना और इलिनोइस प्रांतों को चेता चुकी है। इस डाटाबेस में वैध मतदाताओं की सूची है। इसमें मतदाताओं के पते और उनसे जुड़ी जरूरी जानकारी है। हैकिंग द्वारा मतदाताओं के पते और अन्य सूचनाओं में कुछ हेरफेर करने की आशंका जताई गई है। इस तरह कई मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से दूर किया जा सकता है।

समाचार एजेंसियों की मतगणना सूचना में हेराफेरी (खतरा है लेकिन सही परिणाम छुप नहीं सकते)

5 afraid of hacking in the US voting
इस बात की आशंका है कि मंगलवार को मतदान के बाद शाम को जब समाचार एजेंसियां अनधिकृत रूप से स्विंग स्टेट में परिणाम की जानकारी लेते वक्त उन तक पहुंचने वाला डाटा गड़बड़ कर दें। इस तरह स्थानीय केंद्रों को भेजी जाने वाले समाचार में गड़बड़ी संभव है। लेकिन इसका विशेष लाभ हैकरों को नहीं मिल पाएगा, क्योंकि यह केवल अनधिकृत डाटा होता है। अंतिम परिणामों की अधिकृत घोषणा के साथ ही यह हेराफेरी उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव में इंटरनेट कनेक्टिविटी भंग करके (यह बड़ी चिंता का विषय हो सकता है)

5 afraid of hacking in the US voting
हाल ही में 21 अक्टूबर को जब वेब सेवाओं के लिए उपकरण बनाने वाली एक कंपनी के सर्वर पर शातिर अंदाज में साइबर हमला हुआ तब इंटरनेट कनेक्शन काफी धीमी गति का शिकार हो गया था। अमेरिकी आम चुनाव पर भी ऐसे ही किसी हमले की आशंका है। अमेरिका के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एंडी एलिस ने कम्प्यूटरों पर ऐसे हमले की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले के खिलाफ रक्षा करना बहुत मुश्किल होगा। 

वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी (बहुत मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं)

5 afraid of hacking in the US voting
यद्यपि मतदान से पहले अधिकांश मशीनों को अपडेट करने के बाद ऑफ लाइन कर दिया जाएगा, इसलिए इनमें डर की आशंका नहीं होगी। लेकिन डीएस-200 जैसी कुछ मशीनें कई जिलों में इस्तेमाल की जाएंगी। इनमें वैकल्कि रूप से वायरलेस सुविधा भी होगी। इन मशीनों में वायरलेस कनेक्शन काफी नाजुक होता है जिनमें गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बहुत आसान नहीं हैकिंग, लेकिन असंभव भी नहीं

5 afraid of hacking in the US voting

हैकिंग को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी की चिंता अपनी जगह है लेकिन निर्वाचन विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव में हैकिंग आसान नहीं है। चुनाव प्रक्रिया विशेषज्ञ डेविड बेकर कहते हैं कि निजी ईमेल में या निजी कंपनी के सर्वर को हैक करना चुनाव सिस्टम की हैकिंग से एकदम अलग है।

डेविड बेकर के अनुसार अमेरिका में 50 अलग अलग प्रांत और 10,000 चुनाव अधिकार क्षेत्र हैं, जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी शहरों व काउंटी की है। यही नहीं देश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग सिस्टम का उपयोग होता है।

अमेरिका के 80 प्रतिशत मतदाता इलेक्ट्रॉनिक बैलट के स्थान पर पेपर बैलट का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अमेरिकी चुनाव सिस्टम को हैक करने के लिए साजिश में लाखों लोगों को शामिल करना होगा। हालांकि बेकर मानते हैं कि बहुत से वोटिंग मशीनों की तकनीक आधुनिक नहीं रह गई है और उन्हें बदला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed