फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   48 global leaders including PM Modi did support UN campaign against sexual harassment

पीएम मोदी सहित 48 वैश्विक नेताओं ने किया इस अभियान का समर्थन

Fri, 28 Sep 2018 09:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
48 global leaders including PM Modi did support UN campaign against sexual harassment

यौन उत्पीड़न के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 48 वैश्विक नेताओं ने अपना समर्थन दिया है। इन सभी ने गुटेरस के साथ मिलकर इस संबंध में एक संयुक्त बयान भी जारी किया। इस बयान में सभी ने संयुक्त राष्ट्र की पूरी प्रणाली में यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के प्रयासों को व्यक्तिगत समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराने के साथ ऐसे मामलों में नरमी न बरतने की बात कही है।

विज्ञापन


अफ्रीकी देशों में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान दल यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का सामना कर रही हैं। साल 2017 में एक गुटेरस ने एक अभियान चलाया था जिसका उद्देश्य यूएन कर्मियों द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न को रोकना और खत्म करना था। उसी साल उन्होंने यह स्वीकार किया था कि यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार पूरे संयुक्त राष्ट्र की समस्या है। उन्होंने कहा कि यौन शोषण और दुर्व्यवहार के अधिकतर मामलों को यूएन के नागरिक संगठनों द्वारा अंजाम दिया जाता है। 
विज्ञापन


सभी संयुक्त राष्ट्र निकायों और कर्मियों की सभी श्रेणियों सैन्य, पुलिस और नागरिकों में यूएन प्रमुख के प्रयासों को लागू करने के लिए उनके साथ साझेदारी में काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेजा मे जैसे वैश्विक नेताओं और 21 यूएन संगठनों ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन प्रमुख के अभियान का समर्थन करने वाले अन्य नेताओं में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल टेमर, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल , जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed