फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   4 Indians and 1 Pakistani plead guilty in US call centre scam & money laundering case

अमेरिकी कॉल सेंटर घोटाले में 4 भारतीय और 1 पाकिस्तानी ने अपराध कबूला

Tue, 06 Jun 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 06 Jun 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
4 Indians and 1 Pakistani plead guilty in US call centre scam & money laundering case
डेमो पिक

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने बताया कि चार भारतीय और एक पाकिस्तानी ने अमेरिका में भारत-आधारित कॉल सेंटर के माध्यम से धोखाधड़ी करने और मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम में अपनी भूमिका से संबंधित सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज डेविड हिट्टनर के सामने तीन भारतीयों राजूभाई पटेल, विराज पटेल, दिलीप कुमार अंबल पटेल और एक पाकिस्तानी नागरिक फहाद अली ने टेक्सास में मनी लॉन्डरिंग षड्यंत्र के सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि 2 जून को इसी कोर्ट में हार्दिक पटेल नाम के भारतीय नागरिक पर धोखाधड़ी की साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि फिलहाल पांचों की सजा की तारीख विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ टेक्सास में 19 अक्टूबर 2016 को चलाए गए अभियोग में  56 व्यक्तियों और चार भारतीय कॉल सेंटरों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं मनी लॉन्ड्रिंग षड़यंत्र में उनकी भूमिका को लेकर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed