फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   35 year old Indian IT manager has convicted of sexually assaulting a sleeping woman in US flight

अमेरिका: भारतीय ने फ्लाइट में सो रही महिला के साथ की छेड़छाड़, मिल सकता है आजीवन कारावास

Sat, 18 Aug 2018 09:29 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
35 year old Indian IT manager has convicted of sexually assaulting a sleeping woman in US flight

एक 35 साल के भारतीय आईटी मैनेजर पर फ्लाइट में सोती हुई महिला के साथ छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है। घटना तब हुई जब आरोपी और पीड़िता स्पिरिट एयरलाइंस से डेट्रॉयट से लास वेगस की यात्रा कर रहे थे। आरोपी का नाम प्रभु रामामूर्ति है। वह पिछले दो सालों से एक आईटी कंपनी में काम कर रहा है। उसे अमेरिकी जिला जज टेरेंस बर्ग 12 दिसंबर को सजा सुनाएंगे।

विज्ञापन


रामामूर्ति को आजीवन कारावास की सजा मिल सकती है। यदि रिहाई होती है तो उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा। फैसला सात महिने बाद आएगा। आरोपी ने सोती हुई 22 साल की महिला के साथ उस समय छेड़छाड़ की जब उसकी पत्नी अगली सीट पर बैठी हुई थी। मिशिगन के शहर डेट्रॉयट की फेडरल ज्यूरी ने रामामूर्ति को दोषी पाया है। आरोपी रोशेस्टर हिल्स सिटी में रहता है। 
विज्ञापन


पांच दिनों तक चले ट्रायल में ज्यूरी ने चार घंटे से भी कम समय में रामामूर्ति को आरोपी घोषित कर दिया था। अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू श्नीडर ने एक बयान में कहा, 'हम किसी भी शख्स के उस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो पीड़ित की कमजोर स्थिति का फायदा उठाते हैं और हम खुश हैं कि ज्यूरी इससे सहमत हुई। हम इस स्थिति में पीड़िता के बोलने के साहस की सराहना करते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि वह रामामूर्ति के बगल में खिड़की वाली सीट पर बैठी थी वहीं उसकी पत्नी उसके बगदल में बैठी थी। पीड़िता का कहना है कि वह फ्लाइट में सो गई थी और जब उठी तो उसने एक हाथ अपने पैंट के अंदर पाया। उसकी पैंट का बटन और शर्ट खुली हुई थी। जब पीड़िता उठी तो उसने शख्स को रोका और फ्लाइट अटेंडेंट को इसकी जानकारी दी। रामामनूर्ति ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह गहरी नींद में था और उसने कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed