फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   34 american senators wrote a letter to prime minister narendra modi

धार्मिक स्वतंत्रता पर 34 अमेरिकी सांसदों ने मोदी को लिखा पत्र

Sun, 28 Feb 2016 09:25 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
34 american senators wrote a letter to prime minister narendra modi

भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित हिंसा पर अमेरिका के 34 प्रभावशाली सांसदों ने गंभीर चिंता जताई है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दोषियों को सजा दिलाने और अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन


इन सांसदों में आठ सीनेटर भी शामिल हैं। पीएम मोदी को भेजे पत्र में सांसदों ने कहा है, ‘हम भारत सरकार से धार्मिक अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए फौरन कार्रवाई का अनुरोध करते हैं। साथ ही उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो, जो हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।’
विज्ञापन


25 फरवरी को भेजे इस पत्र में खास तौर से भारत में रहने वाले ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदायों को लेकर चिंता जताई गई है।

सुरक्षा बलों को निर्देश देने का आग्रह

34 american senators wrote a letter to prime minister narendra modi

टॉम लैंटोस मानवाधिकार आयोग ने शनिवार को यह पत्र मीडिया में जारी किया। सांसदों ने लिखा है, ‘हम आपकी सरकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठनों की गतिविधियों को नियंत्रित करने और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के साथ कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को निर्देश देने का भी आग्रह करते हैं।’

पत्र में 17 जून 2014 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 50 से ज्यादा ग्राम पंचायतों द्वारा गैर हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को प्रतिबंधित करने संबंधी प्रस्ताव का भी जिक्र किया गया है।

कहा गया है कि इस प्रकार के प्रतिबंध से क्षेत्र का ईसाई समुदाय भी प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed