{"_id":"5b7fc13a42c792466f4a152f","slug":"28-lakh-people-died-every-year-in-world-due-to-alcohol-intake","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के कारण हर साल दुनियाभर में जाती है 28 लाख लोगों की जान: रिपोर्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
शराब पीने के कारण हर साल दुनियाभर में जाती है 28 लाख लोगों की जान: रिपोर्ट
ह्यूस्टन, भाषा
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूस्टन के अनुसंधानकर्ताओं मे बताया है कि शराब का सेवन करने से हर साल दुनियाभर में करीब 28 लाख लोगों की मौत होती है। इसमें वजह होती हैं शरीब पीने से होने वाला हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारी और उसके नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं।
विज्ञापन
अनुसंधानकर्ताओं को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि थोड़ी मात्रा में शराब के सेवन से लोगों को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा उन्हें इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं कि किसी तरह की भी शराब को पीना स्वस्थ रहने में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विस्तृत अनुसंधान के मुताबिक कभी-कभार भी शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 'लांसेट' मेडिकल जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में शराब की वजह से 28 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन