फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   26 year old engineer shot inside a restaurant in Kansas by unidentified persons

अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या, सुषमा का परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

Sun, 08 Jul 2018 12:37 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
26 year old engineer shot inside a restaurant in Kansas by unidentified persons

अमेरिका के कैंसास शहर में अज्ञात हमलावरों ने एक रेस्टोरेंट में भारतीय छात्र शरत कोप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। जनवरी में अमेरिका पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोप्पू यूनिवर्सिटी ऑफ मिजोरी-कैंसास सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। वह तेलंगाना के वारंगल जिले के रहने वाले थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोप्पू के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, कैंसास सिटी पुलिस ने हमलावर की सूचना देने पर 10,000 डॉलर का इनाम रखा है। 

विज्ञापन


शिकागो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को ट्वीट किया कि शुक्रवार को कैंसास सिटी के मिजोरी में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबार में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। दूतावास मृतक के परिजनों और पुलिस से संपर्क में है। दूतावास के अधिकारी भी कैंसास सिटी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


कैंसास सिटी पुलिस ने बताया कि जख्मी शरत को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लूट और हत्या की इस घटना का वीडियो जारी करते हुए हमलावर की सूचना देने वाले को 10,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। कोप्पू के चचेरे भाई ने शव भारत लाने के लिए मृतक के नाम पर 'गो फंड मी नाम से अकाउंट बनाया। अकाउंट बनाने के तीन घंटे में इसमें 25,000 डॉलर जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मृत छात्र के चचेरे भाई संदीप वेमुलाकोंडा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने कैंजस के रेस्ट्रॉन्ट में गोलीबारी की, जिस दौरान शरत को 5 गोलियां लगीं।

शरत के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि उन्होंने बताया, 'मेरा चचेरा भाई (शरत कोपू) इस साल जनवरी में अमेरिका गया था। उसे यूनिवर्सिटी ऑफ मिजोरी-कैंजस सिटी में पढऩे के लिए पूर्ण स्कॉलरशिप मिली थी। पिछली रात हमें पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन है।'


संदीप ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इस मामले को देखने और दोषियों को पकड़वाने में मदद की गुजारिश की है। उन्होंने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से शरत के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद भेजे जाने का अनुरोध किया है। शिकागो स्थित इंडियन कॉन्सुलेट ने शरत की हत्या पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार को हर मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया है।

इससे पहले फरवरी 2017 में कैंजस में ही एक अन्य भारतीय टेकी श्रीनिवास कुचिभोटला की एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed