फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   26/11 Mumbai Attacks Insight Helped Prevent Thousand Deaths In Las Vegas Says police

26/11 मुंबई हमले से मिली सीख ने बचाई हजारों जानें: लास वेगास पुलिस

Tue, 10 Oct 2017 04:32 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Tue, 10 Oct 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
26/11 Mumbai Attacks Insight Helped Prevent Thousand Deaths In Las Vegas Says police
Las Vegas shooting - फोटो : FILE PHOTO
26/11 के मुंबई आतंकी हमले से सीख लेकर ही लास वेगास पुलिस ने पिछले दिनों हुई गोलीबारी पर तेज कार्रवाई की और हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाबी हासिल की थी। यह बात 2008 के आतंकी हमलों का अध्ययन करने के लिए मुंबई आए लास वेगास पुलिस प्रमुख ने कही है।
विज्ञापन


लास वेगास महानगरीय पुलिस विभाग के प्रमुख जोसेफ लोम्बार्डो ने नवंबर, 2008 आतंकी हमलों के बाद मुंबई का दौरा किया था। इस हमले में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों ने होटल और अन्य स्थानों पर हमला किया था जिसमें 164 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


लोम्बार्डो ने कहा कि हमने मुंबई की यात्रा से काफी कुछ सीखा और अब उनका विभाग ऐसी गोलीबारी का बहुत ही तेजी से जवाब दे सकता है और त्वरित कार्रवाई के लिए तुंरत एक टीम बना सकता है। 1 अक्तूबर को लास वेगास में एक 64 वर्षीय व्यक्ति स्टीफन पेडॉक ने होटल के कमरे से भारी गोलीबारी करके 58 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की पकड़ में आने से पहले उसने भी खुद को गोली मार ली थी। उस दर्दनाक रात को याद करते हुए लोम्बार्डो ने कहा कि पेडॉक शक्तिशाली बंदूकों का प्रयोग करके 22 हजार लोगों से भरे कंसर्ट में हमला कर रहा था। 


लोम्बार्डो ने कहा कि दो के-9 अधिकारी, एक जासूस और एक स्वात टीम के सदस्य की छोटी टीम मेंडले बे होटल की तरफ बढ़ी और मिनटों में ही 32वें तल पर स्थित हमलावर के रूम में पहुंचने में कामयाब हो गई। उन्होंने कहा कि यह विशेष प्रशिक्षण का ही नतीजा था कि उन्होंने इतनी तेज कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed