फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   25 people want to kill them and put them on the brain computer

25 लोग चाहते हैं उन्हें मारकर उनका दिमाग कंप्यूटर में डाल दिया जाए

Mon, 19 Mar 2018 03:07 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Mon, 19 Mar 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
25 people want to kill them and put them on the brain computer
computer
अगर आपने कभी मृत्यु के बाद भी अपनी चेतना को संरक्षित करने और क्लाउड पर जीने का सपना देखा हो, तो एक नया स्टार्टअप नेक्टोम छह लाख रुपये की फीस वसूल कर आपके दिमाग को अमर बना देगा। यह दिमाग को फ्रीज करेगा और भविष्य में तकनीक उन्नत हुई तो इस दिमाग को कंप्यूटर पर डालकर डिजिटल बना देगी। यानी आप मृत्यु के बाद डिजिटल रूप से जीवित रहेंगे। 
विज्ञापन


यादें, भावनाएं सब कुछ संरक्षित रहेगा। इस तकनीक की एक ही खामी है कि दिमाग संरक्षित करने की प्रक्रिया के दौरान आपकी जान भी जा सकती है। इसके बावजूद 25 लोग अब तक इस स्टार्टअप के ग्राहक बन चुके हैं। इसमें सिलिकान वैली के 32 वर्षीय उद्योगपति सैम अल्ममैन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


अल्तमैन वाई कंबिनेटर कंपनी के मालिक हैं, जो नेक्टोम जैसे स्टार्टअप में निवेश करती है। वहीं अगले हफ्ते नेक्टोम के संस्थापक राबर्ट मैकइनटायर पहली बार अपनी कंपनी में निवेश के लिए पिच करेंगे। राबर्ट के मुताबिक नेक्टोम की योजना बेहद बीमार मरीजों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से जोड़ने की है। इसके बाद उन्हें एनेस्थिसिया देकर बेहोश कर दिया जाएगा। फिर पूरे शरीर में धमनियों के रास्ते ढेर सारे रसायन डाले जाएंगे। याद रहे इस पूरी प्रक्रिया दौरान मरीज जीवित रहेगा, लेकिन यह बेहद घातक है और इसमें जान जाने की 100 प्रतिशत आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी रूप से संभव नहीं

ज्यादातर देशों में कानूनी रूप से ऐसा करना संभव नहीं है। अमेरिका के पांच राज्यों में यह प्रक्रिया की जा सकती है, वह भी तब जब डॉक्टरों ने घोषित कर दिया हो कि मरीज को गंभीर बीमारी है और वह छह महीने से ज्यादा नहीं जी पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed