फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   22 year old Shubham Goel running for California governor

कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की रेस में 22 साल का भारतीय, मेगाफोन से कर रहा चुनाव प्रचार

Sat, 02 Jun 2018 11:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
22 year old Shubham Goel running for California governor
Shubham Goel

जिस उम्र में लोग कॉलेज के जीवन का लुफ्त उठा रहे होते हैं, उस उम्र में एक भारतीय ऐसा भी है जो विदेशी धरती पर गवर्नर पद की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 22 साल के इस भारतीय- अमेरिकी आईटी प्रोफेशनल का नाम शुभम गोयल है और वह कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की रेस में मजबूती से टिके हुए हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से शुभम गोयल का संबंध उत्तर प्रदेश(यूपी) से है। उनकी मां करुणा गोयल मेरठ से हैं और पिता विपुल गोयल की लखनऊ में खुद की साफ्टवेयर कंपनी है। शुभम ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और सिनेमा की पढ़ाई की है और वर्तमान में वह डैनविले कैलिफोर्निया में रहते हैं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया में सड़कों पर गुजरने वाली भीड़ को शुभम मेगाफोन से संबोधित करते हैं और लोगों को बताते हैं कि आखिर वह क्यों इस पद के योग्य हैं। शुभम भीड़ को यह भी समझाते हैं कि वह डेमोक्रेट गवर्नर जेरी ब्राउन से कैसे जीत सकते हैं। वह वर्चुअल टेक्नालॉजी के जरिये लोगों से जुड़ना चाहते हैं, उनका मानना है कि इससे समाज में बदलाव आयेगा और शिक्षा संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब होते हुए शुभम ने बताया कि उनके जीवन की शुरुआत कैलिफोर्निया से हुई है और वह पहले ऐसे नेता हैं जो वर्चुअल रिएलिटी में कैंपेन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां आविष्कारक तो हैं लेकिन वह राजनीति में हिस्सा नहीं लेते इसलिए हमें स्वतंत्र रूप से आवाज उठाने की जरूरत है। शुभम ने बताया कि वह किसी भी तरह के राजनैतिक गठबंधन से नहीं जुड़े हैं, उनका मकसद राजनीति में टेक्नालॉजी को लाने का है। 


वह राजनीति से भ्रष्टाचार मिटाकर विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए काम करना चाहते हैं। अपने मकसद को अंजाम देने के लिए उन्होंने कई स्कूल और शहरों में लेक्चर भी दिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed