फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   1B workers in US will get relaxation for switch jobs and reducing Green Card backlog

एच-1 बी: राहत देगा भारतवंशी सांसद का बिल, नौकरी बदलने और ग्रीन कार्ड बैकलॉग कम करने की मिलेगी छूट

Sat, 15 Sep 2018 01:32 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sat, 15 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
1B workers in US will get relaxation for switch jobs and reducing Green Card backlog
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका में एच-1बी वीजा कर्मियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया है। इससे एच-1 बी कर्मियों को नौकरी बदलने और ग्रीन कार्ड बैकलॉग कम करने की छूट मिल जाएगी।

विज्ञापन


डेमोक्रेट सांसद कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को एचआर 6794, ‘इमिग्रेशन इनोवेशन एक्ट ऑफ 2018’ कांग्रेस में पेश किया। इस विधेयक पर उन्हें रिपब्लिकन सांसद माइक कॉफमैन का साथ मिला। दोनों सांसदों ने कहा कि यदि यह विधेयक कानून बन जाता है तो इससे एच-1बी उच्च कुशल कामगार वीजा कार्यक्रम में सुधार आएगा और वह सुव्यवस्थित होगा।
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि घरेलू कामगारों का कौशल बढ़ाने के लिए हमारे विधेयक में शिक्षा व्यवस्था में निवेश बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है ताकि अमेरिकी कामगार उच्च तकनीकी नौकरियों के लिए प्रशिक्षित हो सकें। इसके साथ ही यह उच्च कुशल कामगारों के लिए हमारी वीजा प्रणाली में सुधार करता है, जो कि अमेरिकी कारोबार को वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा की छूट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉफमैन ने कहा कि हमारी प्रवासी नीति निश्चित तौर पर देश की अर्थव्यवस्था की जरूरत के अनुसार होनी चाहिए। इस विधेयक में एच-1बी आवेदकों को नौकरी देने के लिए अमेरिकी कामगारों को नौकरी से निकालने पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं इस विधेयक में अमेरिकी मास्टर्स डिग्री या उच्च शिक्षा धारकों के लिए एच-1 बी वीजा पर सालाना 20 हजार की मौजूदा छूट की सीमा को खत्म करने का भी प्रस्ताव है।

एच-1बी वीजा कर्मियों को कम वेतन देने वाली कंपनी पर भारी जुर्माना

अमेरिका के रेडमंड एक सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी पर एच1बी वीजा धारक कर्मचारियों को कम वेतन देने के कारण जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकी श्रम विभाग ने अपनी जांच में पाया कि पीपल टेक ग्रुप नामक कंपनी ने अपने एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को तय वेतन के मुकाबले बेहद कम वेतन देकर एच-1बी वीजा नियमों का उल्लंघन किया है।

कंपनी के कार्यालय भारत के बंगलूरू और हैदराबाद में स्थित हैं। जांच के बाद पीपुल टेक ग्रुप से कहा गया है कि वह अपने 12 कर्मचारियों को 3 लाख से अधिक डॉलर का भुगतान करे। विभाग ने कंपनी पर 45 हजार से अधिक डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed