फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   14 year old Indian won the most difficult competition in the history of 93 years

93 साल के इतिहास में सबसे कठिन प्रतियोगिता को 14 वर्षीय भारतीय मूल के अमेरिकी ने जीता

Fri, 01 Jun 2018 06:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
14 year old Indian won the most difficult competition in the history of 93 years

भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र ने दुनिया की प्रतिष्ठित 91वीं स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत ली है। अमेरिका में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 साल के कार्तिक नेम्मानी ने जीत हासिल करके एक नया कीर्तिमान भी बनाया है। कार्तिक को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार के रूप में 42,000 डॉलर नगद राशि भी मिली है। कार्तिक को यह जीत koinonia शब्द की सही स्पेलिंग लिखने पर मिली। सही स्पेलिंग बताते ही इस 14 वर्षीय भारतवंशी छात्र को विजेता घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


कार्तिक नेम्मानी को ट्रॉफी के साथ मिली 42,000 डॉलर की नगद राशि

बता दें कि 93 साल के इतिहास में इसे सबसे कठिन प्रतियोगिता बताया जा रहा है। प्रतियोगिता में कार्तिक के अलावा एक अन्य भारतीय-अमेरिकी छात्रा न्यासा ने भी भाग लिया था। कार्तिक और नायसा मोदी 516 स्पेलर में से अंतिम दो बच्चे ऐसे बचे थे जो भारतीय थे। कार्तिक ने बताया कि मुझे विश्वास था कि मैं ये जीत अपने नाम कर लूंगा, लेकिन मुझे लगा नहीं था कि यह सच होने जा रहा है।
विज्ञापन

 
2,500 डॉलर का नगद पुरस्कार मेरियम-वेबस्टर ने भी दिया

कार्तिक नेम्मानी ने कहा, उसे पता था कि वह स्पेलिंग सही कर लेगा। कार्तिक को इनाम के तौर पर 42,000 डॉलर की राशि, न्यूयॉर्क और हॉलीवुड का टूर और उसके स्कूल के लिए पिज्जा पार्टी की भी घोषणा की गई। उसे मेरियम-वेबस्टर की तरफ से 2,500 डॉलर का नगद पुरस्कार भी दिया गया। स्पेलिंग के अलावा कार्तिक को टेनिस खेलना और शिकागो बुल्स देखना पसंद है। रोबोटिक्स भी कार्तिक की खास पसंद है। कार्तिक ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए वह काफी दिनों से मेहनत कर रहे थे जो अंतत: रंग लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फायनलिस्ट को हराकर जीती प्रतियोगिता

अमेरिका में हुई इस प्रतियोगिता में 14 साल के कार्तिक नेम्मानी ने 16 फायनलिस्टों के साथ मुकाबला किया और सबको पछाड़ते हुए जीत का सेहरा पहना। प्रतियोगिता के अंत तक कुल 516 में से 41 प्रतिस्पर्धी पहुंचे थे। 16 फाइनलिस्ट में सभी 11 से 14 वर्ष की उम्र तक के बच्चे थे। इसमें 9 लड़कियां और 7 लड़के थे।

दो भारतवंशियों के बीच चला कड़ा मुकाबला

प्रतियोगिता के अंतिम दौर में दो भारतवंशी किशोरों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इनमें एक थे कार्तिक नेम्मानी और दूसरी थी 12 साल की नायसा मोदी। नायसा से बीवट्ससिनस्लेज शब्त की सही स्पेलिंग पूछी गई लेकिन वह इसे नहीं बता पाई। जबकि नेम्मानी ने कोईनोनिया की सही स्पेलिंग बताकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।


महीनों तक तैयारी करते हैं प्रतिभागी

अमेरिका में आयोजित होने वाली नेशनल बी स्पर्धा दुनिया की एक उच्च स्तरीय स्पेलिंग की प्रतियोगिता है जिसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागी महीनों तैयारी करते हैं। तैयारी के दौरान कई लोगों को टीवी कैमरे के सामने हेडफोन लगाकर प्रैक्टिस कराई जाती है। स्पर्धा के लिए स्पेलर कनाडा और अमेरिका से होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed