फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   13 guns owner of gunman chris harper

अमेरिका: 13 बंदूकों का मालिक था कॉलेज का हमलावर

Sun, 04 Oct 2015 03:28 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
13 guns owner of gunman chris harper

ओरेगॉन के कालेज पर हमला करने वाला बंदूकधारी 13 बंदूकों का मालिक था। गुरूवार सुबह रोजबर्ग में मौजूद कम्युनिटी कॉलेज में हुए हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


क्रिस हार्पर मर्सर की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी।बाद में उसके घर से सात और हथियार बरामद किए गए। गोलीबारी में मारे गए लोगों के नाम पुलिस ने जारी कर दिए हैं। इनमें 18 से 67 साल के लोग शामिल हैं जिनमें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति एक शिक्षक हैं।

विज्ञापन

बचनेवालों की दास्तां

13 guns owner of gunman chris harper

मेडिसिन की छात्रा शरॉन किरखम ने बताया कि उसकी दोस्त किम को तीन गोलियां लगी थीं। वह उनकी बाहों में ही मरी, ''मैं उसे बचा नहीं पाई।" राष्ट्रपति ओबामा ने प्रेस वार्ता में गोलीबारी पर नाराजगी जाहिर करते कहा कि मुल्क में आर्म रिफार्म की जरूरत है।

कहा जाता है कि वहां हथियार बनाने वाली कंपनियां और दूसरे लोगों से मिलकर तैयार नेशनल राइफल एसोसिएशन लॉबी बदलावों का विरोध करती है।

ओबामा ने कहा कि नेशनल राइफल एसोसिएशन प्रभावी तो है लेकिन वह अमेरिकी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। मर्सर की 2008 में सेना में भर्ती हुई थी लेकिन उन्हें एक महीने से कम में ही हटा दिया गया। हालांकि उसकी वजह ठीक से मालूम नहीं है।

पीड़ितों ने गोलीबारी की वजह धर्म बताया

13 guns owner of gunman chris harper

यह भी पता नही चल पाया कि उसने ओरेगॉन के कम्यूनिटी कॉलेज में गोलीबारी क्यों की। दो पीड़ितों ने गोलीबारी की बड़ी वजह धर्म बताया है - बंदूकधारी ने लोगों से नाम बताने को कहा और ईसाईयों को गोली का निशाना बनाया।

बंदूकधारी ने अपने ऑनलाइन प्रोफाइल में अपनी हॉबी के बारे में लिखा है कि उन्हें उन लोगों को मारना पसंद है जो मुर्दा समान हैं। राजनीतिक झुकाव में उसने खुद को कंजरवेटिव रिपब्लिकन बताया है।

लेकिन उन्होंने खुद को आध्यात्मिक बताया है। उसने अपनी एक पोस्ट में वेस्टर फलागन का हवाला देते हुए लिखा है : आप बहुत से लोगो को मारिए और प्रसिद्ध हो जाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed