फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   12 years child born in brazil's Fernando de Noronha island

ब्राजील के सुदूर द्वीप पर 12 साल बाद हुआ बच्चे का जन्म, जश्न का माहौल

Mon, 21 May 2018 02:44 PM IST
Prateek Ranjan बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 21 May 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
12 years child born in brazil's Fernando de Noronha island
fernando de noronha island - फोटो : AFP

ब्राजील के एक सुदूर द्वीप में 12 साल बाद किसी बच्चे का जन्म हुआ है। इस द्वीप पर बच्चों को जन्म देने पर प्रतिबंध लगा हुआ है मगर फिर भी नए मेहमान के आने पर जश्न मनाया जा रहा है। ब्राजील के नताल शहर से 370 किलोमीटर दूर फेर्नांदो डि नोरोन्या द्वीप पर लगभग तीन हजार लोग रहते हैं।

विज्ञापन


इस द्वीप के अस्पताल में मैटरनिटी वॉर्ड नहीं है। इसलिए जो महिलाएं गर्भवती होती हैं, उन्हें बच्चे को जन्म देने के लिए मुख्य भू-भाग में जाने के लिए कहा जाता है। जिस महिला ने शनिवार को इस द्वीप पर एक बच्ची को जन्म दिया, वह अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहतीं। वह कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि वह गर्भवती थीं और शिशु का जन्म होने पर वह 'दंग' रह गईं।
विज्ञापन




'गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी'
अनुमान है कि इस महिला की उम्र 22 साल है। ओ ग्लोबो वेबसाइट से महिला ने कहा, "शुक्रवार रात को मुझे दर्द उठना शुरू हुआ और मैं बाथरूम गई। तब मुझे अहसास हुआ कि कुछ हो रहा है, असल में वह प्रसव पीड़ा थी। फिर शिशु को उसके पिता ने आकर उठाया। मैंने लड़की को जन्म दिया था। मैं तो हैरान रह गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिशु को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय प्रशासन ने बयान जारी करके इस घटना की पुष्टि की है। ओ ग्लोबो के मुताबिक़ प्रशासन की तरफ़ से जारी बयान मे लिखा गया है, "यह प्रसव महिला के घर पर ही हुआ। वह अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं। उसके परिवार का कहना है कि उन्हें उसके गर्भवती होने के बारे में जानकारी नहीं थी।"


मनाया जा रहा है जश्न
द्वीप पर इस तरह से बच्चे का जन्म होने पर स्थानीय लोग जश्न मना रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार वे परिवार की मदद कर रहे हैं। कुछ ने बच्ची के लिए कपड़े भी दान किए हैं। फेर्नांदो डि नोरोन्या में कई सुंदर बीच हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत तटों में की जाती है। यह द्वीप वन्यजीव संरक्षण के लिए भी चर्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed