{"_id":"5b67f5e24f1c1b6a1c8b484a","slug":"11-childrens-from-one-to-15-year-old-kidnapped-by-militants-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में आतंकियों के कब्जे छुड़ाए गए एक से 15 साल के 11 बच्चे ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में आतंकियों के कब्जे छुड़ाए गए एक से 15 साल के 11 बच्चे
भाषा, लॉस एंजेलिस
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यू मैक्सिको ने पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से 11 बच्चों को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने कई महीनों से बच्चों को अपने कब्जे में रखा हुआ था। इस आतंकी गिरोह का तब खुलासा हुआ जब न्यू मैक्सिको राज्य की पुलिस एक तीन साल के बच्चे के खोने के बाद जगह जगह छापे मारी कर रही थी।
पुलिस जब बच्चे की तलाश करते हुए न्यू मैक्सिको की एक जर्जर इमारत में छापा मारने पहुंची तो एक से 15 साल की उम्र के 11 बच्चे बुरी हालात में मिले। पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया है। पुलिस ने बताया कि परिसर में आतंकी विचारधारा मानने वाले कई सशस्त्र लोग रह रहे थे।
न्यू मैक्सिको के ताओस काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार, तीन साल के अगवा बच्चे की खोज में एक महीने से चल रहे तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को दो सशस्त्र व्यक्ति और ये बच्चे मिले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बच्चे बेहद दयनीय हालत और गरीबी में रह रहे थे।
विज्ञापन
लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अपने पिता 39 वर्षीय सिराज वहाज के साथ गत दिसंबर में पार्क गया था और कभी नहीं लौटा।
तीन अगस्त की सुबह कई अधिकारियो ने पूरे दिन अभियान चलाकर एक इमारत पर छापा मारा और एआर-15 राइफल, पांच 30 राउंड की मैगजीन और चार पिस्तौल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक वहाज है।
पुलिस ने बताया कि सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि टीम ने कुल पांच किशोर और 11 बच्चों को बरामद किया जो बेहद दयनीय हालत में रह रहे थे तथा उनके खाने-पीने की भी ठीक से व्यवस्था नहीं थी। बच्चों की मां मानी जा रही तीन महिलाओं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।