फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   10 sailors missing after US warship collides with Oil tanker

तेल टैंकर से टकराया US नेवी का जंगी जहाज, 10 नौसैनिक लापता

Mon, 21 Aug 2017 11:12 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Mon, 21 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
10 sailors missing after US warship collides with Oil tanker
अमेरिकन नेवी का जहाज

अमेरिकी नौसेना के युद्धक जहाज यूएसएस जॉन मेककैन के मलेशिया के करीब एक तेल टैंकर से टकराने की घटना सामने आई है। अमेरिकी नौसेना ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस हादसे में दस नौसैनिक लापता और पांच नौसैनिक घायल हुए हैं। नौसेना ने बताया कि खोज और राहत अभियान जारी है।

विज्ञापन


नौसेना के मुताबिक, ये युद्धक जहाज मलेशिया के करीब मलक्का जलसंधि में स्थित बंदरगाह की तरफ जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई।

तेल टैंकर से टकराने के बाद युद्धक जहाज को नुकसान
यूएसएस मेककैन के साथ सोमवार सुबह छह बजकर चौबीस मिनट (21:24 जीएमटी, रविवार) हादसा हुआ जब ये जहाज तयशुदा कार्यक्रम के तहत बंदरगाह पर पहुंचने के लिए तैयार था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लाइबेरियाई झंडे वाले तेल टैंकर से टकराने के बाद युद्धक जहाज को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


दो महीनों में ये दूसरा मामला
बीते दो महीनों में ये दूसरा मामला है जब अमेरिकी युद्धक जहाज गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बीते जून के महीने में, दुनिया के सबसे उन्नत युद्धक जहाजों में से एक यूएसएस फिट्सजेराल्ड की एक मालवाहक जहाज से टक्कर होने के बाद सात नौसैनिक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुद्रिक कानून के मुताबिक, मालवाहक जहाज से ये अपेक्षित होता है कि वे युद्धक जहाजों को अपने स्टारबोर्ड साइड से जाने का रास्ता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed