फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will miss the target of vaccine to 70 percent of the population by Independence Day, know what were the reasons

अमेरिका: स्वतंत्रता दिवस तक 70 फीसदी आबादी को टीके के लक्ष्य से चूकेगा अमेरिका, जानिए क्या रही वजहें

Thu, 24 Jun 2021 05:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार जुलाई के पूर्व देश की 70 फीसदी आबादी को कोरोना रोधी टीके लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लग नहीं रहा है कि यह पूरा हो पाएगा। 
 

विज्ञापन
America will miss the target of vaccine to 70 percent of the population by Independence Day, know what were the reasons
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में कोरोना रोधी टीकाकरण ट्रंप के समय से बड़ा मुद्दा बना हुआ है। अब राष्ट्रपति बाइडन के लिए भी यह मुसीबत बन सकता है। बाइडन ने चार मई को घोषणा की थी कि देश की 70 फीसदी आबादी को स्वतंत्रता दिवस '4 जुलाई' तक खुराक दे दी जाएगी। उनका यह लक्ष्य पाना अब मुश्किल नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


बाइडन ने चार मई को की गई उक्त घोषणा के साथ अमेरिकी नागरिकों से कहा था कि हमें शंका करने वालों और आलस करने वालों से पार पाना होगा। यह जीवन और मौत का सवाल है। यह लक्ष्य हमने चुना है। 70 फीसदी लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर उन्होंने कहा था कि यह हमने तय किया है और इसे पाना है। हम इसे 100 फीसदी भी कर सकते थे, लेकिन हमने व्यावहारिक रूप से सोचते हुए यह तय किया। 
विज्ञापन


अधिकारियों को यकीन नहीं
अब चूंकि चार जुलाई की तारीख करीब आ रही है तो व्हाइट हाउस के अधिकारियों को यह लक्ष्य पाना मुश्किल नजर आ रहा है। इस हफ्ते अधिकारियों ने कहा कि बाइडन 70 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य नहीं पा सकेंगे। इसे देखते हुए अब 16.5 करोड़ वयस्कों को पूरी तरह टीका युक्त करने पर जोर दिया जा रहा है। अमेरिका की कुल आबादी 33 करोड़ से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, व्हाइट हाउस का कहना है कि वह अपने टीकाकरण प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिडेन गुरुवार को उत्तरी कैरोलिना में होंगे और अमेरिकियों से छुट्टी से पहले टीकाकरण दर को बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। बाइडन अमेरिकियों से आग्रह करेंगे कि वे इसे कामयाब बनाने के लिए बाह चढ़ाएं। 


लक्ष्य पाने में यह रही कमियां
टीकाकरण अभियान से जुड़े आधा दर्जन अधिकारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर वे कमियां बताईं जिनसे बाइडन का लक्ष्य नहीं पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में शुरुआती सफलता के बाद सुस्ती आ गई। छोटा व सुरक्षित लक्ष्य तय करने की बजाए बड़ा लक्ष्य रखा गया। कुछ अमेरिकियों में टीके पाने को लेकर अनुशासन व सहयोग की कमी रही, जिससे अव्यवस्था फैली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed