फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will give 350 million dollar weapons to Ukraine

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को 35 करोड़ डॉलर के हथियार देगा अमेरिका, जर्मनी भी 1000 एंटी टैंक सिस्टम, 500 स्टिंगर मिसाइलें देगा

Sun, 27 Feb 2022 07:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Feb 2022 07:20 AM IST
सार

बाइडन प्रशासन ने रूसी हमले के खिलाफ शुरुआती मदद के लिए अमेरिकी संसद से 6.4 अरब डॉलर मांगे हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि का मोटे तौर पर सैन्य और मानवीय सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
America will give 350 million dollar weapons to Ukraine
युद्ध के दौरान जवान। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी शस्त्र भंडार से यूक्रेन को 35 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त हथियार भेजने के निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस मंजूरी के तहत एंटी आर्मर, छोटे हथियार, बख्तरबंद कवच और कई अन्य युद्ध सामग्री भेजी जाएगी।

विज्ञापन


यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से जेवलिन एंटी टैंक सिस्टम और विमान मार गिराने वाली स्टिंगर मिसाइलों की मांग की है। इस मांग पर जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने यूक्रेन को 1000 एंटी टैंक सिस्टम और 500 स्टिंगर मिसाइलें देने की घोषणा की है। फ्रांस, बेल्जियम, पौलेंड, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने भी यूक्रेन की अपील पर जल्द ही हथियार भेजने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


बाइडन ने मांगे संसद से साढ़े छह अरब डॉलर
बाइडन प्रशासन ने रूसी हमले के खिलाफ शुरुआती मदद के लिए अमेरिकी संसद से 6.4 अरब डॉलर मांगे हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि का मोटे तौर पर सैन्य और मानवीय सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार रक्षा विभाग के लिए 3.5 अरब डॉलर तो यूक्रेन, पोलैंड और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों में अमेरिकी सहायता व अन्य कार्यक्रमों के लिए 2.9 अरब डॉलर का आवंटन चाहती है। 
इस राशि का मानवीय, ऊर्जा और आर्थिक सहायता व रूसी साइबर हमलों को नाकाम करने के लिए भी उपयोग किया जाना है। हालांकि, पहले यह सहायता 10 अरब डॉलर के आसपास बताई जा रही थी।

चेक गणराज्य: 85 लाख डॉलर के हथियार और गोला-बारूद भेजेगा
चेक रक्षा मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन को भेजे जाने वाले सैन्य साजो-सामान में मशीन गन, असॉल्ट राइफलें और अन्य हल्के हथियार शामिल हैं। आगे भी सैन्य मदद जारी रहेगी।

स्लोवाकिया: 26 लाख यूरो के सैन्य साजो-सामान भेजेगा।

नीदरलैंड 200 हवाई रक्षा रॉकेट पहुंचाएगा
नीदरलैंड जल्द से जल्द यूक्रेन की हवाई रक्षा मजबूत करेगा। शनिवार को सरकार ने संसद में बताया, यूक्रेन के आग्रह के बाद नीदरलैंड उसे 200 हवाई रक्षा रॉकेट मुहैया कराने जा रहा है। इससे पहले राइफल, रडार सिस्टम, माइन डिटेक्शन रोबोट समेत अन्य कई उपकरण व हथियार कीव की मदद के लिए भेजे जा चुके हैं।


-नीदरलैंड सरकार कहा, वह अपने दूतावास कर्मचारियों को पश्चिमी यूक्रेन से निकालकर पोलैंड के ज़ारोस्ला में तैनात करने जा रही है।

आक्रमण रोकने वाले उपकरण देगा फ्रांस 
फ्रांस सरकार ने आक्रमण रोकने वाले सैन्य उपकरण देने का वादा किया है। वहीं, हमला करने वाले हथियार भेजने पर अभी विचार किया जा रहा है। फ्रांस के सैन्य प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि इस वक्त यूक्रेन को हथियार, उपकरणों की आपूर्ति काफी मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed