फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america to sell 66 F-16 fighter jets to Taiwan amid soaring tensions with china

चीन के लिए बड़ा झटका, ताइवान को 66 नए फाइटर जेट बेचेगा अमेरिका

Sun, 16 Aug 2020 04:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
america to sell 66 F-16 fighter jets to Taiwan amid soaring tensions with china
fighter jet - फोटो : social media

अमेरिका और चीन के मध्य जारी तनाव के बीच ताइवान ने 66 लड़ाकू विमानों के खरीदने के लिए एक अमेरिकी कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इस डील के होने से चीन बौखला सकता है।

विज्ञापन


ये विमान तीन दशक पहले खरीदे गए लड़ाकू विमानों से ज्यादा ताकतवर हैं। ताइवान के पास पुराने 150 एफ-16 लड़ाकू विमान हैं। जिसे उस वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने मंजूरी दी थी। अब ताइवान को नई तकनीक के साथ ये लड़ाकू विमान मिलेंगे।
विज्ञापन


हालांकि चीन इस सौदे को अस्वीकार कर विरोध जता सकता है, क्योंकि चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है। इसे लेकर वह पहले भी ताइवान को हथियार दिए जाने वाली डील का विरोध करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा सौदे से जुड़ी योजना की शुक्रवार को घोषणा की गई, जिसे पहली बार 2019 में मंजूरी दिया जाना था। अब यह सौदा 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा। घोषणा के तहत ताइवान को 90 जेट बेचे जाएंगे, जिस पर मुहर लग चुकी है। ताइवान चीन के साथ तनाव को देखते हुए लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है।

पिछले साल, चीनी विदेश मंत्रालय ने वाशिंगटन से ताइवान को लड़ाकू विमान नहीं बेचने साथ ही भविष्य में ताइवान के साथ हथियारों की बिक्री रोकने का आग्रह भी किया था। बीजिंग ने वाशिंगटन को संभावित कार्रवाई की धमकी भी दी थी।


चीन लगातार ताइवान को आंख दिखाता रहा है। पिछले दिनों चीन ने अपने फाइटर जेट ताइवान की सीमा की तरफ भेजे थे, लेकिन ताइवान की मिसाइलों को देखने के बाद सभी चीनी लड़ाकू विमान भाग खड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed