{"_id":"5f51b4ec8ebc3e547d1db5a9","slug":"america-to-allow-air-india-to-conduct-ground-handling-at-us-airports-says-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के जमीनी संचालन को मिलेगी मंजूरी, ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी सूचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के जमीनी संचालन को मिलेगी मंजूरी, ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी सूचना
Fri, 04 Sep 2020 09:00 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार ने एलान किया है कि वो अमेरिकी हवाई अड्डों पर जमीनी संचालन के लिए एयर इंडिया के परिचालन को बहाल कर सकता है। इस मामले में एक आदेश पारित करते हुए अमेरिका के ट्रांसपोर्ट विभाग ने जुलाई 2019 के अपने फैसले को बदल दिया है। इस फैसले में एयर इंडिया के अमेरिकी हवाई अड्डों पर स्वत: संचालन पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
अमेरिका के ट्रांसपोर्ट विभाग और दूसरी अमेरिकी एजेंसियों ने मामले में संतोषजनक संकल्प के लिए भारत सरकार के साथ काम करना शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट फॉर एविएशन एंड इंटरनेशनल अफेयर्स के सहायक सचिव जोएल सजाबत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, इस संबंध में अमेरिका की जनता ने सकारात्मक नजरिया दिखाया है।
विज्ञापन
जोएल ने कहा कि अमेरिकी जनता हमारे जुलाई 2019 में लिए गए फैसले को हटाने की मांग कर रही थी, जिसके बाद विभाग एयर इंडिया के दोबारा संचालन पर योजना बना रहा है। ट्रांसपोर्ट विभाग का कहना है कि हमने उस स्थिति को दूर करने के लिए एयर इंडिया के परमिट मेंं संशोधन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि इस प्रस्ताव को लेकर जनता और स्टेकहोल्डर्स के पास 21 दिन का समय है, इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है और लागू किया जा सकता है। यह आदेश अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के परिवहन मंत्री इलैने चाओ के साथ बातचीत के एक दिन बाद आया है।
भारतीय राजदूत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस मुश्किल समय में भारत और अमेरिका ने एविएशन के क्षेत्र में मिलकर काम किया है। इस आदेश के बाद से एयर इंडिया को अमेरिका में संचालन को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है।