{"_id":"61e3944ad58d2d7aa51d8c3d","slug":"america-texas-four-people-hostage-case-live-news-and-updates-colleyville-police-says-continue-to-avoid-incident-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडी अल-कायदा का रिहाई मामला: आतंकी की गिरफ्त से छुड़ाए गए सभी अमेरिकी नागरिक, 10 घंटे तक चला ऑपरेशन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लेडी अल-कायदा का रिहाई मामला: आतंकी की गिरफ्त से छुड़ाए गए सभी अमेरिकी नागरिक, 10 घंटे तक चला ऑपरेशन
Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM IST
सार
गवर्नर ग्रेस एबॉट ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि आतंकी के चंगुल से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
आफिया सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास में अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाए जाने के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गवर्नर ग्रेस एबॉट ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि आतंकी के चंगुल से सभी बंधकों को छुड़ा लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। इन बंधकों में एक रब्बी(यहूदी धर्मगुरु) भी शामिल था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, बंधक की स्थिति के बारे में राष्ट्रपति जो बाइडन को भी जानकारी दी गई है। हालांकि, पूरे मामले में अभी तक हमलावर की स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं पता चला है।
विज्ञापन
एक बंधक को पहले ही कर दिया था रिहा
हमलावर ने आतंकी आफिया सिद्दीकी को रिहा कराने के लिए यह हमला किया किया था। उसने सुरक्षा बलों से कहा कि अमेरिका में उसने कई जगहों पर बम रखे हैं। इसके अलावा उसने चार लोगों को बंधक बना लिया था। हालांकि, एक बंधक को सुरक्षाबल पहले से छुड़ाने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अमेरिका के टेक्सास स्थित एक यहूदी धर्मस्थल पर एक आतंकी ने हमला कर दिया था। यहां पर मौजूद अमेरिकी नागरिकों को बंधकर बनाकर उसने आतंकी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी। आफिया सिद्दीकी को लेडी अल-कायदा भी कहते हैं। उसे अफगान में हिरासत में रहते हुए अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था। सिद्दीकी को फिलहाल टेक्सास की संघीय जेल एफएमसी कार्सवेल में रखा गया है। इसके अलावा आफिया का कई आतंकी घटनाओं के पीछे हाथ रहा है। वह एक न्यूरोसाइंटिस्ट भी है।
विज्ञापन