फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America strict attack on drug smugglers 11 smugglers killed in operation in the Caribbean Sea

US: अमेरिकी सेना का कैरिबियन सागर में वेनेजुएला तट के पास ड्रग माफिया के जहाज पर हमला, 11 तस्कर ढेर

Wed, 03 Sep 2025 03:54 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 03:54 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि कैरिबियन सागर में वेनेजुएला से निकले ड्रग ले जाने वाले जहाज पर हमला किया गया, जिसमें 11 तस्कर मारे गए। यह हमला अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ और कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ। ट्रंप ने ड्रग तस्करों को कड़ी चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
America strict attack on drug smugglers 11 smugglers killed in operation in the Caribbean Sea
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी। उन्होंने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी सैनिकों ने कैरिबियन सागर के दक्षिणी हिस्से में एक ड्रग-ले जाने वाले जहाज पर हमला किया है। यह जहाज वेनेजुएला से निकला था और इसे एक अपराधी गिरोह ‘ट्रेन डी अरागुआ’ चला रहा था। उन्होंने बताया कि इस हमले में 11 तस्कर मारे गए। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुआ और कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जहाज अमेरिका की ओर ड्रग्स लेकर जा रहा था। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कोई भी अमेरिका में ड्रग्स लाने की कोशिश करेगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: शिकागो-बाल्टीमोर में फेडरल फोर्स भेजेंगे ट्रंप, कहा- अमेरिका को सुरक्षित रखना मेरी जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रुबियो ने दी अहम जानकारी
इसके साथ ही इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि यह जहाज एक नार्को-आतंकवादी संगठन का हिस्सा था। वह मेक्सिको और इक्वाडोर की यात्रा पर जाने से पहले इस मामले पर बात कर रहे थे।हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला के पानी में अपनी नौसेना ताकत बढ़ाने की योजना बनाई है ताकि लैटिन अमेरिकी ड्रग तस्करों से निपटा जा सके।

ये भी पढ़ें:- US Tariffs: 'भारत से रिश्ते अच्छे, मगर कई साल से...', अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया टैरिफ लगाने के फैसले का बचाव

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया
दूसरी ओर इस मामले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अमेरिका पर झूठा ड्रग-तस्करी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि अमेरिका उनके देश को बदनाम कर उन्हें सत्ता से हटाना चाहता है। मादुरो ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो वे सेना सहित पूरी जनता को हथियार उठाने को कहेंगे। हालांकि अभी तक वेनेजुएला सरकार और अमेरिकी पेंटागन की ओर से इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed