अनुमान: नासा प्रमुख बिल नेल्सन बोले- ब्रह्मांड में बुद्धिमान जीव भी मौजूद, एक दिन जरूर एलियन से होगी मुलाकात
नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने एक बयान देकर चौंका दिया है। नेल्सन ने कहा कि ब्रह्मांड में इंसान के अलावा भी बुद्धिमान जीव हैं, जिसे हम एलियन कहते हैं। एक दिन इस एलियन से लोग मिलेंगे। हालांकि, पेंटागन की रिपोर्ट में एलियन यानों की पुष्टि नहीं की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने बड़ा खुलासा किया है। नेल्सन ने कहा कि इस ब्रह्मांड में इंसान अकेले जीव नहीं हैं, इनके अलावा और भी बुद्धिमान जीवों के होने की संभावना है। जिन्हें इंटेलिजेंट लाइफ से जाना जाता है। या आम भाषा में कहें तो एलियन कहा जाता है। इंसान जरूर एक दिन इन एलियंस से मिलेंगे। बिल नेल्सन का यह बयान उस वक्त आया है जब हाल ही में पेंटागन द्वारा एलियन यानों पर रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। रिपोर्ट में कहा गया था कि एलियन यानों की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन नासा चीफ कह रहे हैं कि ब्रह्मांड में दूसरे जीव भी हैं।
एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बिल नेल्सन ने कहा कि जब आपके सामने 13.5 बिलियन साल पुराना ब्रह्मांड हो तो इस बात की पूरी संभावना रहती है कि दूसरे सूरज भी होंगे, दूसरी धरती भी होगी। हमारे जैसा वायुमंडल भी होगा। इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। क्योंकि हमें वहां से कोई संदेश या सिग्नल नहीं मिले। यह बात तो तय है कि एक समय ऐसा आएगा जब इंसान दूसरे ग्रह के इंटेलिजेंट लाइफ से संपर्क स्थापित करेगा।
अंतरिक्ष की घटनाओं पर नासा की नजर
इंटरव्यू में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धरती के अलावा भी कुछ ग्रहों पर इंटेलिजेंट जीवन का वास जरूर होगा। ब्रह्मांड के किसी कोने में दूसरी दुनिया के लोग होंगे। नासा की नजर इन चीजों पर बनी हुई है। साथ ही अंतरिक्ष से आने वाले सिग्नलों, संदेशों और एलियन यानों की घटनाओं पर स्पेस एजेंसी की नजर है।
इंटेलिजेंट लाइफ को खोजने का काम कर रही नासा
बताते चलें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा लगातार सौर मंडल और उससे बाहर के ग्रहों और तारों में इंटेलिजेंट लाइफ को खोजने का काम कर रही है। इसके अलावा रहने लायक ग्रहों की तलाश कर रही है। 5 जुलाई को मंगल ग्रह पर नासा की इंजीन्यूटी हेलीकॉप्टर ने अपनी नौवीं उड़ान भरी। यह उड़ान अब तक की सबसे ज्यादा दूरी और स्पीड वाली उड़ान थी। बिल ने कहा कि हो सकता है कि किसी दिन हमें यह हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह से जीवन का कोई संदेश भेज सके