फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America slowingly opening its economy Trump praises boaters sailing in florida says never let you down

ट्रंप ने की फ्लोरिडा की तारीफ, कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद खुलने लगी अर्थव्यवस्था

Mon, 04 May 2020 03:15 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
America slowingly opening its economy Trump praises boaters sailing in florida says never let you down
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में लोग क्वारंटीन (एकांतवास) से निकलकर धीरे-धीरे स्थानीय पार्कों, बीच का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ व्यवसाय शुरू हो गए हैं। अमेरिका के कई राज्य लॉकडाउन के बाद खुद को दोबारा खोलने की तैयारी में हैं। वहीं अमेरिका में अभी तक 31 राज्यों ने कोरोना वायरस के लॉकडाउन प्रतिबंधों को हटा दिया है। 

विज्ञापन

बहुत से गवर्नर चरणों में अर्थव्यवस्था को खोल रहे हैं। जिसमें खुदरा विक्रेताओं और मनोरंजन पार्क को पहले खोलने की अनुमति दी गई है। सप्ताहांत पर ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि कैलिफोर्निया में हजारों लोग किसान बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचे। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए लोगों ने सीएटल में शॉपिंग की।
विज्ञापन



टेक्सास में जहां बीच पर लोग रेत पर लेटकर सूरज की रोशनी का आनंद लेते हुए दिखे। वहीं फलोरिडा में नाविक लहरों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के नाविकों का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें उनके 2020 के अभियान का लोगो लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने लिखा, 'हमारे नाविकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपको कभी निराश नहीं होने दूंगा।' गवर्नर रॉन डे सेंटिस ने दो अप्रैल को एक आश्रय-स्थल आदेश जारी किया था लेकिन बाद में उसी महीने उन्होंने बीच खोलने की अनुमति दे दी थी।

इस हफ्ते मियामी-डेड काउंटी, मरिनास और पार्कों में बहुत बड़ी भीड़ देखने को मिली। वायरस के कारण हफ्तों से बंद होने के बाद इन्हें बुधवार को खोला गया है। सोमवार से फ्लोरिडा का ज्यादातर हिस्सा शुरू हो जाएगा। यहां 25 प्रतिशत क्षमता और प्रतिबंधों के साथ के साथ रेस्तरां, खुदरा स्टोर्स, संग्रहालयों और पुस्तकालयों को खोलने की इजाजत दी गई है।

हालांकि यह आदेश मियामी-डेड, ब्रोवार्ड और पाम बीच काउंटीज पर लागू नहीं होता है जहां कोरोना वायरस के अधिकांश मामले सामने आए हैं। फ्लोरिडा में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 36 हजार से ऊपर है और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गवर्नर सेंटिस ने पिछले हफ्ते वायरस से निपटने की अपने राज्य की सफलता के बारे में बताया था।


वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार रात को हुई बैठक में गवर्नर डे सेंटिस की तारीफ करते हुए कहा था, 'फ्लोरिडा ने लोगों ने बहुत अच्छी तरह से परीक्षण किया और देखिए कैसे यहां मामलों में कमी आई है। उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed