{"_id":"613bc04ef472be05627a5858","slug":"america-seven-injured-in-a-shooting-incident-in-south-illinois-us-police-three-suspects-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : साउथ इलिनियॉस में गोलीबारी की घटना में सात घायल, तीन संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : साउथ इलिनियॉस में गोलीबारी की घटना में सात घायल, तीन संदिग्ध गिरफ्तार
Sat, 11 Sep 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सेंट लुइस
एजेंसी, सेंट लुइस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:00 AM IST
सार
अमेरिकी में इलिनॉयस राज्य पुलिस ने बताया कि ईस्ट सेंट लुइस में गुरुवार दोपहर गोलीबारी हुई थी। इस घटना में सात लोग घायल हुए जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
US police
- फोटो : indian express
विस्तार
अमेरिकी राज्य दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी की एक घटना में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने गोलीबारी के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ईस्ट सेंट लुइस में गुरुवार दोपहर गोलीबारी हुई थी। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक स्टीफेन पियर्स नामक एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बस का इंतजार कर रहा था तो अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। पियर्स ने कहा कि उसकी पत्नी के हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन
इलिनॉयस राज्य पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध कार में बैठकर भाग गए थे, लेकिन उनकी ट्रेन से जा टकराई। इसके बाद कार में बैठे लोग दौड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
दुर्घटना में ट्रेन के कुछ यात्रियों को भी चोट आई। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे ईस्ट सेंट लुइस में एक आधी ढही इमारत के बेसमेंट में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।