फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America says, Why the world is silent on the 10 million uighur Muslims arrested in China

चीन में बंदी 10 लाख उइगर मुसलमानों पर दुनिया चुप क्यों: अमेरिका

Mon, 25 Nov 2019 07:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
America says, Why the world is silent on the 10 million  uighur Muslims arrested in China
अमेरिका के नए एनएसए रॉबर्ट ओ'ब्रायन - फोटो : ट्विटर

अमेरिका ने एक बार फिर चीन में उइगर मुसलमानों का मुद्दा जोरशोर से उठाया है। अमेरिका ने कहा कि 10 लाख उइगर मुसलमानों को बंदी शिविरों में रखा गया है। इस पर दुनिया चुप क्यों है?

विज्ञापन

चीन में उइगर मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार को लेकर अमेरिका शुरू से मुखर रहा है। वह पहले भी इस मुद्दे पर चीन को घेरने की कोशिश कर चुका है। इस पर दुनिया की खामोशी पर हैरानी जताते हुए
विज्ञापन


अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने कहा कि अगर चीन हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों पर थियानमेन चौक जैसी कार्रवाई करेगा तो क्या अंतरराष्ट्रीय बिरादरी बीजिंग खिलाफ खड़े होगा। उन्होंने कहा, ‘दुनिया कहां है? बंदी शिविरों में 10 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं। मैं रवांडा में जनसंहार संग्रहालय में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने सुना होगा कि ‘यह ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा’ और इसके बावजूद 10 लाख से अधिक लोग बंदी शिविरों में रह रहे हैं। इस पर मुस्लिम देशों की चुप्पी भी काफी हैरान करने वाली है। ऐसा अनुमान है कि चीन ने जेल जैसे बंदी शिविरों में लाखों को अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगरों को बंद कर रखा है।
 

शी ने दिया था रहम न बरतने का आदेश

पिछले दिनों कुछ दस्तावेज लीक हुए थे। इनसे पता चलता है कि उइगर मुस्लिमों को किस प्रकार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। लीक दस्तावेजों के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद ही आदेश जारी करके कहा था कि चरमपंथ और अलगाववाद पर कोई रहम न किया जाए।



बता दें कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जब पाकिस्तान ने मानवाधिकार उल्लंघन के झूठे दावे किए थे, तब भी चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखाई दिया था। चीन में खुलेआम मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और इस पर दुनियाभर के देशों ने चुप्पी साध रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed