{"_id":"5f16355e8ebc3e639468fcae","slug":"america-says-china-wants-to-draw-new-border-with-military-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य ताकत से नई सीमा रेखा खींचना चाहता है चीन: अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैन्य ताकत से नई सीमा रेखा खींचना चाहता है चीन: अमेरिका
Tue, 21 Jul 2020 05:52 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की सेना के भारतीय सीमा में घुसपैठ पर चिंता जाहिर करते हुए नौ अमेरिकी सांसदों के समूह ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें चीन से सीमा पर तनाव समाप्त करने के लिए सेना के जरिये नहीं बल्कि राजनयिक चैनल से काम करने का आग्रह किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि एलएसी पर चीन ने 5,000 जवानों को उतार दिया है और फौज के बल पर सीमा को दोबारा से तय करना चाहता है।
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में 5 मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर भारत और चीनी सेना के बीच भिड़ंत हो चुकी है। हालात उस वक्त बिगड़ गए जब पिछले महीने गलवां घाटी में दोनों सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। अमेरिकी संसद में इस प्रस्ताव को पेश करने वाले भारतीय अमेरिकी सांसद हैं राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, फ्रैंक पलोन, टॉम सूजी, टेड योहो, जॉर्ज होल्डिंग, शीला जैक्सन ली, हेली स्टीवंस और स्टीव चैबॉट।