फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America says China wants to draw new border with military strength

सैन्य ताकत से नई सीमा रेखा खींचना चाहता है चीन: अमेरिका

Tue, 21 Jul 2020 05:52 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
America says China wants to draw new border with military strength
फाइल फोटो - फोटो : PTI
चीन की सेना के भारतीय सीमा में घुसपैठ पर चिंता जाहिर करते हुए नौ अमेरिकी सांसदों के समूह ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें चीन से सीमा पर तनाव समाप्त करने के लिए सेना के जरिये नहीं बल्कि राजनयिक चैनल से काम करने का आग्रह किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि एलएसी पर चीन ने 5,000 जवानों को उतार दिया है और फौज के बल पर सीमा को दोबारा से तय करना चाहता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में 5 मई से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर भारत और चीनी सेना के बीच भिड़ंत हो चुकी है। हालात उस वक्त बिगड़ गए जब पिछले महीने गलवां घाटी में दोनों सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। अमेरिकी संसद में इस प्रस्ताव को पेश करने वाले भारतीय अमेरिकी सांसद हैं राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, फ्रैंक पलोन, टॉम सूजी, टेड योहो, जॉर्ज होल्डिंग, शीला जैक्सन ली, हेली स्टीवंस और स्टीव चैबॉट।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed