{"_id":"5f6ba12de7877e5b2f4b9aa8","slug":"america-said-pakistan-should-take-continuous-action-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई करे पाकिस्तान : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकवाद के खिलाफ सतत कार्रवाई करे पाकिस्तान : अमेरिका
Thu, 24 Sep 2020 12:55 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
America-Pakistan
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अमेरिका के अगले राजदूत बनने के लिए नामित अमेरिकी राजनयिक विलियम टॉड ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को यह दिखाने की भी जरूरत है कि वह जनसंहार के हथियारों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप चलने को तैयार है।
विज्ञापन
टॉड ने अपने पद की मंजूरी के लिए अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों की समिति की सुनवाई के दौरान कहा, उन्हें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। टॉड को राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान में अमेरिका का अगला राजदूत नामित किया है। टॉड ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति दोनों देशों के हित में हैं और इसे हासिल करने के लिए अमेरिका और पाकिस्तान का प्रभावी सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘क्षेत्रीय आयामों के संदर्भ में भारत के साथ हमारे मजबूत रिश्ते हैं, लेकिन ये पाकिस्तान की कीमत पर नहीं बनने चाहिए। हम दोनों देशों से मजबूत संबंध बनाए रख सकते हैं।’ उन्होंने कहा, पाकिस्तान को यह दिखाने की जरूरत है कि वह जन संहार के हथियारों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप चलने को तैयार है।
विज्ञापन