फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Republican Party leaders criticize Biden for the way he ended the war in Afghanistan

अमेरिका : रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने के तरीके को लेकर बाइडन की आलोचना की

Tue, 14 Sep 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नेब्रास्का सिटी
एजेंसी, नेब्रास्का सिटी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 04:47 AM IST
सार

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के तीन दावेदारों ने बाइडन की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह बाइडन प्रशासन ने सैन्य वापसी प्रक्रिया को अंजाम दिया वह कमजोर और विरोधियों का उत्साह बढ़ाने वाली रही।
 

विज्ञापन
America: Republican Party leaders criticize Biden for the way he ended the war in Afghanistan
जो बाइडेन, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के तीन दावेदारों ने अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने के तरीके को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाइडन प्रशासन ने सैन्य वापसी प्रक्रिया को अंजाम दिया वह कमजोर और विरोधियों का उत्साह बढ़ाने वाली रही।

विज्ञापन


कहा, सैन्य वापसी की प्रक्रिया विरोधियों का उत्साह बढ़ाने वाली रही
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज और पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, नेब्रास्का सिटी में गवर्नर पीट रिकेट्स द्वारा आयोजित चंदा एकत्र करने के एक वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए। रिपब्लिकन पार्टी से 2024 चुनाव के तीन दावेदारों ने नेब्रास्का में एक हजार से अधिक समर्थकों को संबोधित किया।
विज्ञापन


तीनों नेताओं ने अफगानिस्तान में सेवा देने वाले अमेरिकी सेना के जवानों की प्रशंसा की लेकिन वह राजनीतिक एकता प्रदर्शित नहीं कर पाए जो 9/11 की घटना के बाद देखने को मिली थी। डिसेंटिस ने कहा, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और मॉस्को में जो कुछ भी होगा वे उसे देख रहे हैं। ये देश ट्रंप से डरते थे। वे बाइडन से न तो डरते हैं और न ही उनकी इज्जत करते हैं। क्रूज ने अफगानिस्तान पर तालिबान के पुन: कब्जे पर बाइडन प्रशासन की प्रतिक्रिया को एक ‘आपदा’ करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed