{"_id":"5edb0026c706e818b00c4469","slug":"america-plane-crash-in-georgia-which-kills-many-people-who-were-travelling-to-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: जॉर्जिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: जॉर्जिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
Sat, 06 Jun 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
विमान हादसा (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुतनाम काउंटी के शेरिफ होवार्ड सिल्स ने बताया कि विमान दोपहर 3.15 बजे (अमेरिकी समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपातकालीन दल मौके पर पहुंचा और उसने आग बुझाई लेकिन उसे वहां कोई भी जिंदा नहीं मिला।
विज्ञापन
Five killed in small plane crash in Georgia, USA including four family members who were travelling to a funeral: The Associated Press
— ANI (@ANI) June 6, 2020विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि परिवार में दो छोटे बच्चे शामिल थे जिनकी उम्र चार और छह साल है। पायलट और विमान के मालिक की पहचान फ्लोरिडा मे रहने वाले 67 साल के रे प्रुईट के तौर पर हुई है। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वालों में 41 साल के शॉन चार्ल्स लेमोंट और उनकी 43 साल की पत्नी जोडी रे लेमोंट शामिल हैं। जोड़े के छह साल के बेटे का नाम जेस और चार साल की बेटी का नाम एलिस है।
विज्ञापन
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार दो इंजन वाले पाइपर पीए-31टी ने फ्लोरिडा के विलिस्टन से उड़ान भरी थी और विमान इंडियाना जा रहा था। सिल्स ने कहा कि परिवार को न्यूकैसल में एक अंतिम संस्कार में शामिल होना था। एफएए विमान हादसे की जांच कर रहा है और इसके बारे में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को भी सूचित किया गया है।