फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: One killed, many injured in shootings in Chicago

अमेरिका: शिकागो में गोलीबारी की घटनाओं में एक की मौत, 13 घायल

Mon, 28 Jun 2021 04:51 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, शिकागो।
पीटीआई, शिकागो। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 28 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

अमेरिका के शिकागो में रविवार रात को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
America: One killed, many injured in shootings in Chicago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका के शिकागो में रविवार रात को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार, साउथ शोर क्षेत्र में रात नौ बजे से ठीक पहले गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और चार पुरुष तथा एक किशोर घायल हो गया।

उक्त छह लोग एसयूवी कार के बाहर थे, जब गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि महिला पर छह गोलियां चलाई गईं और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल अवस्था में चार पुरुषों और एक किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


शिकागो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद, मार्क्वेट पार्क क्षेत्र में गोलीबारी की एक अन्य घटना में आठ लोग घायल हो गए। किसी भी घटना में कोई संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है, न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed