{"_id":"5f88ad008ebc3e9bad3214a2","slug":"america-news-taranjit-singh-sandhu-said-american-people-can-take-advantage-of-economic-reforms-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में आर्थिक सुधारों का फायदा उठा सकते हैं अमेरिकी : तरणजीत सिंह संधू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में आर्थिक सुधारों का फायदा उठा सकते हैं अमेरिकी : तरणजीत सिंह संधू
Fri, 16 Oct 2020 01:41 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Taranjit Singh Sandhu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि कोरोना महामारी भारत को साहसिक आर्थिक सुधार करने से नहीं रोक सकी है। ऐसे में अमेरिकी कारोबारियों को देश के श्रम, अंतरिक्ष और कृषि क्षेत्रों में हुए इन सुधारों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-वर्जीनिया व्यापार गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत सरकार ने एफडीआई के लिए कुछ क्षेत्रों को छोड़कर हर सेक्टर खोल दिया है। संधू ने इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारत में किए गए अहम सुधारों का जिक्र भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारा मकसद खास और आम लोगों को ध्यान में रखकर सुधारों के जरिए निवेश, विकास और रोजगार के चक्र को तैयार करना है। इस सम्मेलन में वर्जीनिया के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने भी भाग लिया। संधू ने कहा कि हम एक दूसरे से सीख रहे हैं और विचारों तथा सूचनाओं की साझेदारी हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन