{"_id":"5e1445188ebc3e87ad58b34e","slug":"america-iran-tension-us-plans-to-deploy-6-bombers-to-indian-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका तैनात करेगा हिंद महासागर में छह बमवर्षक विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका तैनात करेगा हिंद महासागर में छह बमवर्षक विमान
Tue, 07 Jan 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
बी-52 युद्धक विमान
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सेना ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए हिंद महासागर में छह बी-52 बमवर्षक विमान तैनात करने की योजना बनाई है। ये लड़ाकू विमान ब्रिटिश अधिपत्य के डियागो गार्सिया में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी हवाले से सोमवार को बताया कि बमवर्षक विमान तैनात करने का ये मतलब नहीं है कि ईरान के खिलाफ हमले का आदेश दिया गया है। यह तैनाती इसलिए की जाएगी ताकि क्षेत्र में सैन्य बल की मौजूदगी और क्षमता दिखाई जा सके।
विज्ञापन
ईरान की सांस्कृतिक जगहें को भी बनाया जाएगा निशाना: ट्रंप
वहीं, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वे अमेरिका के खिलाफ कोई भी कदम उठाते हैं तो हम इसका जोरदार जवाब देंगे। ईरान के 52 ठिकानें हमारे निशाने पर हैं। इनमें कई सांस्कृतकि जगहें भी हैं।
विज्ञापन
इराक ने अमेरिकी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा
पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर इराक की राजधानी बगदाद के हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए गए, इस हमले में ईरानी कुद्स फोर्स के प्रमुख कासिम सुलेमानी मारे गए थे। जिसके बाद इराक ने रविवार को अमेरिकी सैनिकों और अन्य विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा था।