फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Health expert Dr. Anthony Fauci warns, vaccinated people also wear masks

अमेरिका: स्वास्थ्य विशेषज्ञ की चेतावनी टीकाकरण कराने वाले भी पहने मास्क, दिशानिर्देशों में हो रहा बदलाव

Mon, 26 Jul 2021 07:59 PM IST
प्रतिभा ज्योति वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलमिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलमिंगटन Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 26 Jul 2021 07:59 PM IST
सार

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फौसी ने कहा है बिना टीका लगाने वाले अमेरिकियों और डेल्टा वैरिएंट के कारण हम कठिन हालात में है।  

विज्ञापन
America: Health expert Dr. Anthony Fauci warns, vaccinated people also wear masks
अमेरिकी डॉक्टर एंथनी एस फौसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति बिडेन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे डॉ एंथोनी फौसी ने रविवार को कहा कि  यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन अपने कोविड दिशानिर्देशन में संशोधन कर रहा है ताकि पूरी तरह से टीका लगाए गए लोग भी सार्वजनिक रूप से मास्क पहन सकें। उन्होंने सीएनएन को  बताया कि वे मास्क को लेकर दिए दिशानिर्देशों को बदलने की चर्चा में भाग भी ले चुके हैं। 

विज्ञापन


फौसी ने निराशा जताते हुए कहा हम गलत दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को एक निश्चित अवधि तक टीकाकरण कराने वालों को भी मास्क पहनने की सिफारिश करनी चाहिए। फौसी ने यह भी सुझाव दिया कि जिन लोगों में इम्यून सिस्टम विकसित हो चुका है और जिन्होंने टीका लगवा लिया है उन्हें बूस्टर शॉट्स लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स काउंटी में कोरोना का टीका ले चुके लोग भी हो गए थे कोरोना संक्रमित 
फौसी ने कहा कि कुछ स्थानीय क्षेत्र जहां संक्रमण दर बढ़ रही है, जैसे कि लॉस एंजिल्स काउंटी,  वहां प्रशासन पहले से ही टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए लोगों से घरों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का आह्वान कर रहा है। उनके मुताबिक स्थानीय प्रशासन का यह नियम यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की सिफारिशों के अनुकूल हैं कि टीका ले चुके लोगों को भी सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने 28 जून को लॉस एंजिल्स काउंटी पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने लोगों को सलाह दी थी कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है या  जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन सभी को  सभी अपने घरों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाना है।  दरअसल लॉस एंजिल्स काउंटी में कुछ मामले ऐसे आए थे जिनमें लोग कोरोना टीका लगवाने वाले भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। गौरतलब है कि अमेरिका में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह डेल्टा वैरिएंट को  बताई जा रही है। देश के जिन हिस्सों में टीकाकरण की रफ्तार कम है, उन हिस्सों से सबसे अधिक 90 प्रतिशत मामले मिल रहे हैं। 
 

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फौसी ने कहा है बिना टीका लगाने वाले अमेरिकियों और डेल्टा वैरिएंट के कारण हम कठिन हालात में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed