फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Four dead, four injured in four injured in Philadelphia shooting

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध गोलीबारी, 8 घायलों में से चार की मौत, एक संदिग्ध हिरासत में

Tue, 04 Jul 2023 09:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 09:15 AM IST
सार

गोलीबारी की घटना फिलाडेल्फिया के किंग्ससिंग इलाके में हुई। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक भारी हथियारों से लैस बंदूकधारी ने सड़क पर चलते समय गोलीबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
America: Four dead, four injured in four injured in Philadelphia shooting
Philadelphia shooting - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी होने की घटना सामने आई है। इंडिपेंडेंस डे से एक दिन पहले हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 4 की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना फिलाडेल्फिया के किंग्ससिंग इलाके में वारिंगटन एवेन्यू के 5700 ब्लॉक पर हुई। यहां बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक भारी हथियारों से लैस बंदूकधारी ने सड़क पर चलते समय गोलीबारी शुरू कर दी। इससे आठ लोग घायल हो गए। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छह घायलों को पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर ले जाया गया और दो को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार का अभी भी इलाज चल रहा  हैं। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिका में कम से कम 339 सामूहिक गोलीबारी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed