फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Flood devastation in Middle Tennessee, 22 people dead

अमेरिका : मिडिल टेनेसी में आई बाढ़ से तबाही, 22 लोगों की मौत

Tue, 24 Aug 2021 08:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वेवरली
एजेंसी, वेवरली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 08:03 AM IST
सार

  • भारी बारिश में ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं, सेलफोन टॉवर उखड़ गए
  • राहत व बचाव कार्य में जुटे लोग क्षतिग्रस्त घरों और मलबों में लोगों की कर रहे हैं तलाश 

विज्ञापन
America: Flood devastation in Middle Tennessee, 22 people dead
अमेरिका के मिडिल टेनेसी में बाढ़ - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका के मिडिल टेनेसी में 17 इंच बारिश होने के कारण आई बाढ़ से कम 22 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। रविवार को राहत व बचाव कार्य में जुटे लोग क्षतिग्रस्त घरों और मलबों में लोगों को तलाशते रहे।

विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि शनिवार को हुई भारी बारिश में ग्रामीण इलाकों में सड़कें बह गईं, सेलफोन टॉवर उखड़ गए। हम्फरेज काउंटी स्कूल्स में समन्वयक क्रिस्टी ब्राउन ने बताया कि बचावकर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में समुद्री तूफान हेनरी शनिवार रात लॉग आइसलैंड, कनेक्टिकट, दक्षिणी-पूर्वी मैसाचुसेट्स को छू चुका था। यह तूफान अब पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा था। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान के कारण रविवार को भूस्खलन की आशंका थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम की ओर मुड़ रहा था तूफान
वैज्ञानिकों का कहना है  हेनरी तूफान पश्चिम की ओर मुड़ रहा है और अगर यह इसी दिशा में आगे बढ़ता है तो न्यू इंग्लैंड के बजाए पूर्वी लांग आइलैंड में हालात बिगड़ने शुरू हो जाएंगे। यहां 1991 में आए बॉब तूफान के बाद कोई तूफान नहीं टकराया है। बॉब तूफान में 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं न्यूयॉर्क से भी 2012 में सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद कोई तूफान सीधा नहीं टकराया है।

केप कॉड में छुट्टियां मना रहे लोग बने परेशानी
तूफान के कारण पूर्वोत्तर के एक बड़े हिस्से हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, अल्बानी में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। यह पूरा क्षेत्र न्यूयॉर्क और केप कॉड तक फैला हुआ है। केप में हजारों पर्यटक गर्मियों की छुट्टियां मना रहे थे। इसलिए खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया था। इसको देखते हुए मैसाचुसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने केप में छुट्टियां मनाने वाले आए लोगों से जाने की अपील की थी। 

लॉग्स आइलैंड से 750 किमी दूर तूफान
राष्ट्रीय समुद्री तूफान केंद्र हेनरी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए था। उसके अनुसार शनिवार की सुबह 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवाएं चल रही थीं। इस कारण हेनरी उत्तर-पूर्व की तरफ 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। 


एक सप्ताह तक झेलना पड़ सकता है बिजली संकट
कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमोंट ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि रविवार से सोमवार सुबह तक सभी अलर्ट मोड पर रहें और कहीं भी आश्रय लेने के लिए तैयार रहें। मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट व न्यूयॉर्क के लोगों को बाढ़ के कारण एक सप्ताह तक बिजली संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। राहत व बचावकर्मी लोगों को क्षतिग्रस्त घरों और मलबों से तलाशने और बाहर निकालने में जुटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed