{"_id":"634e3ce7617fd0545e648103","slug":"america-diwali-dussehra-festival-10-thousand-people-reached-in-houston-for-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: दिवाली उत्सव में स्थापित हुई भगवान राम की प्रतिमा, देखने पहुंचे 10 हजार लोग; रोकनी पड़ी एंट्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: दिवाली उत्सव में स्थापित हुई भगवान राम की प्रतिमा, देखने पहुंचे 10 हजार लोग; रोकनी पड़ी एंट्री
Tue, 18 Oct 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:25 AM IST
सार
इस बार इस उत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। हर धर्म-संप्रदाय को मानने वाला यहां पहुंच रहा है। उत्सव स्थल की क्षमता 10 हजार है। इसलिए कई लोगों को प्रवेश देने से रोकना तक पड़ा।
विज्ञापन
America Diwali Dussehra celebration
- फोटो : @ccano1971
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली की सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि, अमेरिका तक में धूम है। अमेरिका के ह्यूस्टन में दिवाली-दशहरा पर आयोजित 11वां ग्रैंड इंटरनेशनल दिवाली दशहरा उत्सव इस बार यादगार हो गया। इस उत्सव में रिकॉर्ड 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इन लोगों में अमेरिकी सांसद, न्यायाधीश, मेयर व आयुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। यह आयोजन ग्रेटर ह्यूस्टन के उपनगरीय इलाके शुगर लैंड स्थित कांस्टेलेशन फील्ड में किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गैर सरकारी संगठन श्री सीताराम फाउंडेशन की ओर से 2012 से इस विशाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारी बताते हैं कि बीते कुछ सालों में इस उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय के लोग न होकर अलग-अलग धर्मों के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फूड बाजार में भारत के हर कोने का व्यंजन
इस बार इस उत्सव में टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेब एबॉट, ह्यूस्टन मेयर सिल्वेस्टर टर्नर दशहरा परेड में शामिल हुए। वहीं पिछले साल 15 देशों के महावाणिज्य दूत इसमें शामिल हुए थे। पदाधिकारियों ने बताया, आयोजन स्थल को सुंदर तरीके से सजाया गया है, जिसमें अलग-अलग रंगों से रोशनी की गई है। वहीं यहां के फूड बाजार में भारत के हर कोने का व्यंजन परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
भगवान राम की 35 फीट ऊंची प्रतिमा
अमेरिका में चल रहे इस दिवाली उत्सव में भारतीय संस्कृति के हर रंग को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। लोक नृत्य, भारतीय मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा उत्सव स्थल पर भगवान राम की 35 फीट तो हनुमान की 24 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा राम-रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन भी यहां किया जा रहा है। श्री सीता राम फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया, हम अमेरिकियों के सामने भारत की जीवंत संस्कृति, नैतिक मूल्यों को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
भीड़ इतनी आई कि मना करना पड़ा
अरुण वर्मा ने बताया, इस बार इस उत्सव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। हर धर्म-संप्रदाय को मानने वाला यहां पहुंच रहा है। उन्होंने बताया, फुटबॉल मैदान की क्षमता 10 हजार है। इसलिए कई लोगों को प्रवेश देने से रोका गया।
आस्था सुरक्षा सलाह परिषद के सदस्य बने चंदू आचार्य
अमेरिकी मिशिगन शहर के निवासी भारतीय-अमेरिकी चंद्रू आचार्य को गृह मंत्रालय की आस्था आधारित सुरक्षा सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। अमेरिका के विभिन्न आस्थाओं से जुड़े 25 लोग इस परिषद के सदस्य हैं, जिनमें हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले केवल आचार्य हैं। संवाद व शांति पहलों के माध्यम से विभिन्न आस्था के समुदायों के बीच पुल स्थापित करने की दिशा में उनकी भूमिका को हिंदू अमेरिकी समुदाय और अंतरधर्म मंचों पर काफी सराहा गया है।
पिछले दो दशकों में आचार्य उन विभिन्न सामुदायिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं, जो सामाजिक समानता व बहुलवाद के लिए स्थानीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर काम करते हैं। आचार्य वर्तमान में मिशिगन के कैंटन टाउनशिप में योजना आयोग में कार्यरत हैं। इससे पहले वह मिशिगन एशियाई प्रशांत मामलों के आयोग में एक आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।