फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Deadly Candida auris fungus spread stiflingly, concerns of government and health agencies increased

अमेरिका : दबे पांव फैला घातक कैंडिडा ऑरिस फंगस, सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंताएं बढ़ी

Mon, 26 Jul 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 26 Jul 2021 07:23 AM IST
सार

  • पिछले हफ्ते सीडीसी द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में इसे काफी खतरनाक बताया गया
  • आॉरिस से संक्रमित एक तिहाई मरीजों की 30 दिनों के भीतर ही हो गई मौत

विज्ञापन
America: Deadly Candida auris fungus spread stiflingly, concerns of government and health agencies increased
candida auris fungus

विस्तार

अमेरिका में फैल रही एक घातक फंगस ने सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शोधकर्ताओं को टेक्सास और वाशिंगटन के नर्सिंग होम और अस्पतालों में इसके कई मामले मिले हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि कुछ मामलों में तो इस पर कोई दवा भी असरदार नहीं है। 
विज्ञापन


कैंडिडा आॉरिस (सी-आॉरिस) नाम के इस फंगस को लेकर पिछले हफ्ते सीडीसी द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में इसे काफी खतरनाक बताया गया है। यीस्ट के रूप में फैलने वाला सी आॉरिस वर्ष 2009 में जापान में मिला था।
विज्ञापन


तब से इसका दुनिया भर में प्रसार हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह फंगस कोरोना काल में अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं को वाली जगह पर ज्यादा तेजी से फैला है। महामारी के कारण साल भर में इसकी ज्यादा निगरानी भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से अप्रैल के बीच फैला संक्रामक एक तिहाई मरीजों ने तोड़ा दम
रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 120 से ज्यादा मामलों में से 5 में इस पर उपचार बेअसर रहा है। इसका ताजा संक्रमण इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच में फैलने का अनुमान जताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इससे संक्रमित एक तिहाई मरीजों की 30 दिनों के भीतर ही मौत हो गई।

हालांकि वह पहले से काफी बीमार भी थे यही वजह है कि फंगस के कारण उनकी मौत पर पूरी तरह मुहर नहीं लग पाई है। वैसे बीते 8 साल में सीडीसी को दो हजार से ज्यादा अमेरिकियों की त्वचा पर सी आॉरिस पहचान की है।

अस्पतालों में फैला तो नियंत्रण 
कैंडिडा के ज्यादातर मामले न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, इलिनोइस और कैलिफोर्निया राज्यों में मिले थे। विशेषज्ञों के मुताबिक एक दफा अगर यह फंगस अस्पतालों में मजबूत पकड़ बना ले, तो फिर नियंत्रण बहुत मुश्किल हो जाता है। वीए पीट्सबर्ग हेल्थ केयर के डॉक्टर कॉर्नलियस जे क्लेंसी का कहना है कि अगर किसी दवा प्रतिरोधी रोगाणुओं की कल्पना करें तो और इस उन्हीं में से एक है।


कमजोर प्रतिरक्षा वालों, गंभीर मरीजों को ज्यादा खतरा
चिंता की बात यह है कि कमजोर प्रतिरक्षा वाले प्रत्यारोपण कराने वाले और गंभीर मरीजों के लिए तो यह काल साबित हो सकता है। कुछ संक्रामक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते यह फंगस दबे पांव फैल गया है। सीडीसी के मुताबिक ऐसे बैक्टीरिया या फंगस संक्रमणों से हर साल करीब 28 लाख अमेरिकी बीमार पड़ते हैं, जिनमें से 35,000 की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed