{"_id":"61c1513f2b091a29484f92f9","slug":"america-covid-19-omicron-variant-spread-3-to-73-percent-in-just-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Variant: अमेरिका के कई राज्यों में फैला संक्रमण, महज एक सप्ताह में तीन से 73 फीसदी हो गए संक्रमित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Omicron Variant: अमेरिका के कई राज्यों में फैला संक्रमण, महज एक सप्ताह में तीन से 73 फीसदी हो गए संक्रमित
Tue, 21 Dec 2021 09:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:33 AM IST
सार
अमेरिका में ओमिक्रॉन से पहली मौत दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह संक्रमण देश के कई हिस्साे में फैल चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
विस्तार
कोरोना का नया वैरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में तो यह कोहराम मचाने लगा है। सोमवार को यहां इस नए वैरिएंट से पहली मौत की पुष्टि हुई तो 73 फीसदी कोरोना के मरीज ओमिक्रॉन से भी संक्रमित पाए गए। खतरे वाली बात यह है कि यह आंकड़ा महज एक सप्ताह के अंदर ही इतनी तेजी से बढ़ा है। सप्ताह भर पहले यहां तीन फीसदी कोरोना के मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो रहे थे। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन(सीडीसी) ने बताया कि अमेरिका में एक सप्ताह में ही ओमिक्रॉन के मामले में छह गुना बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
कई हिस्सों में संक्रमण और भी ज्यादा
सीडीसी का कहना है कि अमेरिका में कई हिस्सो में ओमिक्रॉन का संक्रमण और भी ज्यादा हो सकता है। न्यूयॉर्क में तो 90 फीसदी नए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन वैरिएंट ही एक मात्र कारण है। बीते एक सप्ताह पहले तक अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के ही मामले सबसे ज्यादा थे, लेकिन अब यहां इनकी संख्या सिर्फ 27 प्रतिशत ही रह गई है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवाने की अपील
अमेरिका में तेजी से बढ़ते वैरिएंट को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवा लें। इसके अलावा सभी से बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन