{"_id":"5e3cb8918ebc3ee59d488d70","slug":"america-conducted-counterterrorism-operation-in-yemen-eliminating-al-qaida-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में अमेरिका का आतंकरोधी ऑपरेशन, अल-कायदा नेता कासिम अल-रिमी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन में अमेरिका का आतंकरोधी ऑपरेशन, अल-कायदा नेता कासिम अल-रिमी ढेर
Fri, 07 Feb 2020 06:38 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
अमेरिका ने यमन में एक आतंकरोधी ऑपरेशन के तहत आतंकी संगठन अल-कायदा के संस्थापकों में से एक और आतंकी संगठन के नेता कासिम अल-रिमी को मार गिराया है। साथ ही अल-कायदा सरगना आयमान अल-जवाहिरी के एक सहयोगी को भी अमेरिकी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।
विज्ञापन
The White House: At the direction of President Donald Trump, the US conducted a counterterrorism operation in Yemen that successfully eliminated Qasim al-Rimi, a founder and the leader of al-Qa’ida in the Arabian Peninsula (AQAP) & a deputy to al-Qa’ida leader Ayman al-Zawahiri. pic.twitter.com/LeqPRX2dcJ
— ANI (@ANI) February 7, 2020विज्ञापन
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यमन में इस आतंकरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। व्हाइट हाउस ने इस कार्रवाई में दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
कासिम अल-रिमी उन 23 लोगों में से एक था जो अपने अल-कायदा के साथियों के साथ तीन फरवरी 2006 को यमन में जेल तोड़ कर भाग गए थे। रिमी जुलाई 2007 में हुए आत्मघाती हमले से भी जुड़ा था जिसमें आठ स्पेन के पर्यटकों की मौत हो गई थी।