फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Britain Australia Japan Canada and all European countries united for economic sanctionson Russia

Ukraine Russia War: पुतिन पर आर्थिक शिकंजा, प्रतिबंध के लिए पश्चिमी देश एकजुट, यूरोप ने दिखाई सबसे ज्यादा सख्ती

Sat, 26 Feb 2022 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्रुसेल्स/एम्स्टर्डम।
एजेंसी, ब्रुसेल्स/एम्स्टर्डम। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 05:46 AM IST
सार

यूरोपीय यूनियन (ईयू) पुतिन और उनके विदेश मंत्री लावरोव की संपत्ति जब्त करेगा। मॉस्को पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों में इसकी घोषणा की गई है।

विज्ञापन
America Britain Australia Japan Canada and all European countries united for economic sanctionson Russia
यूक्रेन में रूस बरसा रहा मिसाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और तमाम यूरोपीय देश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आर्थिक शिकंजा कसने के लिए एकजुट हो गए हैं। रूस पर सबसे ज्यादा सख्ती 27 देशों वाले यूरोपीय संघ (ईयू) ने दिखाई है। शुक्रवार को ईयू नेताओं ने ज्यादा सख्त प्रतिबंधों का एलान करते हुए दावा किया कि इनसे रूस के 70 फीसदी बैंक और कंपनियों को भारी नुकसान होगा। 

विज्ञापन


हालांकि, यूरोप ने माना, उसे भी नुकसान झेलना पड़ेगा लेकिन यूक्रेन पर हुए हमले के विरोध के लिए वे खामियाजा भुगतने को तैयार हैं। यूरोप के आर्थिक आयुक्त पाउलो जेन्टिलोनी ने कहा, यूक्रेन पर रूसी हमले की हमें कीमत चुकानी होगी। हमारे प्रतिबंधों से यूरो मुद्रा वाले 19 यूरोपीय देशों की आर्थिक तरक्की पर चोट पहुंचेगी। लेकिन यूरोप और दुनिया से ज्यादा खुद रूस को इस जंग से क्षति उठानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


पुतिन लावरोव की संपत्ति जब्त होगी 
यूरोपीय यूनियन (ईयू) पुतिन और उनके विदेश मंत्री लावरोव की संपत्ति जब्त करेगा। मॉस्को पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों में इसकी घोषणा की गई है। ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन ने भी संपत्ति जब्त करने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 फीसदी कंपनियां निशाने पर
यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया, 70 फीसदी रूसी बैंकिंग बाजार और प्रमुख सरकारी रक्षा, ऊर्जा और परिवहन कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा। सॉफ्टवेयर, सेमीकंडक्टर्स की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगेगा। ईयू ने यूक्रेन को 1.68 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

  • फ्रांस - वित्त, ऊर्जा समेत कई सेक्टरों पर चोट करेगा। 
  • जर्मनी- वित्तमंत्री क्रिश्चियन लिंडनेर ने बताया, पहली कड़ी के प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान।


ऑस्ट्रेलिया भी कसेगा नकेल
ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि रूसी सरकार के नजदीकी रइसों, बेलारूस व अन्य संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाएंगे। यूक्रेन को सैन्य उपकरण व मेडिकल सामान भेजे जाएंगे।

जापान: सेमीकंडक्टरों की आपूर्ति रोकी
जापान में रूसी सरकार के बॉन्डों पर रोक लगा दी है। इससे रूसी सेना की फंडिंग पर असर पड़ेगा। यूक्रेन के रूस समर्थक हिस्सों के साथ कारोबार भी बंद कर दिया गया है और उनकी संपत्तियों व वीजा फ्रीज कर दिए गए हैं। जापान ने रूस को सेमीकंडक्टरों के शिपमेंट और रूसी सेना के सहयोगी संगठनों को आपूर्ति रोक दी है।

ताइवान : निर्यात नियंत्रण करेगा लागू
दुनिया के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर निर्माता देश ताइवान ने कहा, हम रूस पर प्रतिबंधों को लागू करेंगे।

द. कोरिया: वैश्विक प्रतिबंधों का देगा साथ
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय कदमों का साथ देंगे। लेकिन अपनी तरफ से प्रतिबंध का जिक्र नहीं किया।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नहीं होगा रूसी पवेलियन
28 फरवरी से स्पेन के बार्सिलोना में प्रस्तावित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में रूस का पवेलियन नहीं बनाया जाएगा।

  • श्रीलंकाः प्रतिबंध लगाने से साफ इनकार
  • न्यूजीलैंड: रूसी अधिकारियों के यात्रा प्रतिबंध।
  • ब्रिटेन: यूक्रेन को और मदद का वादा किया।
  • जर्मनी: पूर्वी यूरोप में 150 सैनिक, एक दर्जन बख्तरबंद वाहन, पैट्रियाट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम, एक कार्वेट और एक फ्रिगेट भेजेगा।

रूस की जवाबी कार्रवाई, ब्रिटिश उड़ानों पर प्रतिबंध
रूस ने ब्रिटिश उड़ानों पर रोक लगा दी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटिश उड़ानों के रूस में उतरने व हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने रूस की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एरोफ्लोट की उड़ानों के उतरने पर पाबंदी लगा दी थी। ब्रिटिश एयरवेज ने मॉस्को की उड़ानों के टिकट का पैसा लौटाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed