फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Boeing 737 aircraft pulled out of st john river florida, which slipped off runway

अमेरिका: पांच दिन बाद नदी से बाहर निकाला गया बोइंग 737 विमान, रनवे से फिसलकर गिरा था

Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
America: Boeing 737 aircraft pulled out of st john river florida, which slipped off runway
फ्लोरिडा में बोइंग 737 विमान को नदी से बाहर निकाला गया - फोटो : PTI
अमेरिका के फ्लोरिडा में लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर सेंट जॉन नदी में गिरे बोइंग 737 विमान को बाहर निकाल लिया गया है। यह दुर्घटना बीते शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर घटी जब यह विमान क्यूबा से आ रहा था। दुर्घटना के वक्त विमान में 136 लोग सवार थे। हालांकि इस दुर्घटना में सब सकुशल बच गए। 
विज्ञापन


नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले ने बताया कि घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी रहा। जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने कहा कि दमकल और राहतकर्मी पूरी शिद्दत से बचाव कार्य में जुटे रहे। 
विज्ञापन


घटना के बाद क्रू ने विमान के ईंधन को पानी में जाने से रोका। घटना के बाद जैक्सनविले पुलिस ने ट्विटर पर बताया था, 'विमान पानी में डूबा नहीं था। सभी व्यक्ति जिंदा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना का शिकार हुआ विमान मियामी एयरलाइंस का है। मियामी एयर इंटरनेशनल एक चार्टर एयरलाइन है जो बोइंग 737-800 का संचालन करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed