फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Biden administration will prepare to resettle 55600 Afghan refugees, read other important news of the world

अमेरिका : बाइडन प्रशासन 55600 अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास की करेगा तैयारी, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 25 Oct 2021 05:34 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 05:34 AM IST
सार

अमेरिका ने बताया कि 1980 के बाद यह सबसे बड़ा पुनर्वास कार्यक्रम होगा। इस समय यह शरणार्थी अमेरिकी सैन्य बेस में रह रहे हैं, इन्हें अमेरिका में स्थायी घर मिल सकते हैं। इन्हें अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए काम करने की वजह से जान को खतरा होने के चलते निकाला गया था। इन शरणार्थियों को वित्तीय मदद भी दी जाएगी ताकि वे अमेरिका में नया जीवन शुरू कर सकें।

विज्ञापन
America: Biden administration will prepare to resettle 55600 Afghan refugees, read other important news of the world
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका 55,600 अफगान शरणार्थियों का स्थायी तौर पर पुनर्वास करेगा। बाइडन प्रशासन ने बताया कि 1980 के बाद यह सबसे बड़ा पुनर्वास कार्यक्रम होगा। इस समय यह शरणार्थी अमेरिकी सैन्य बेस में रह रहे हैं, इन्हें अमेरिका में स्थायी घर मिल सकते हैं।

विज्ञापन


इन्हें अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए काम करने की वजह से जान को खतरा होने के चलते निकाला गया था। इन शरणार्थियों को वित्तीय मदद भी दी जाएगी ताकि वे अमेरिका में नया जीवन शुरू कर सकें। इसके लिए अमेरिकियों द्वारा अफगानों का 90 दिन का खर्च उठाने का कार्यक्रम भी बनाया गया है। उधर, ब्रिटिश वायुसेना ने ऑपरेशन ‘पिटिंग’ पूरा होने के बाद अफगानिस्तान से भागे 102 लोगों को एयरलिफ्ट किया है। आइए जानते दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

पाक में सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद, सेना भी नाराज

तबाह अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मसलों के चलते  पाकिस्तान की सरकार  एक तरफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के बढ़ते प्रदर्शन से घिरी है, तो दूसरी तरफ कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक ने पूरे देश में उप्रदव मचा रखा है। सेना भी इमरान खान से खुश नजर नहीं आ रही है।

पीएमएल-एन ने रविवार को देश में प्रदर्शन किया। पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज शरीफ ने कहा कि 'मौजूदा सरकार को छुट्टी पर चले जाना चाहिए, देश को समस्याओं के दलदल से निकालने के लिए एक गंभीर, सक्षम और ईमानदार नेतृत्व की जरूरत है। 

सेना भी नाराज,  इमरान खान की तबाही की सरकार
ट्रू सीलोन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान ने भारत के साथ व्यापार से इनकार कर सेना की राय को दरकिनार किया। इससे सेना असहज स्थिति में है क्योंकि भारत से व्यापार बंद होने से पाकिस्तान में तमाम जरूरी चीजों की भारी किल्लत है। इमरान खान सेना में तबादलों और पोस्टिंग के मामलों में भी दखल दे रहे हैं। वह उन अधिकारियों को महत्व दे रहे हैं, जिनको लेकर उन्हें लगता है कि वे उनका साथ देंगे।

कमला हैरिस के उदय के राज खोलेगी पत्रकार की किताब

पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका की राजनीति में सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने वाली कमला हैरिस के जीवन के बारे में तमाम लोगों की दिलचस्पी है। उन्होंने यह चमत्कार सी लगने वाली कामयाबी कैसे हासिल की, कैसे एक अश्वेत महिला अमेरिकी सत्ता के शीर्ष तक पहुंची... यह राज भारतीय-अमेरकी पत्रकार चिदानंद राजघट्टा इस माह के आखिर में पेश होने जा रही किताब ‘कमला हैरिस : फेनोमेनल वुमन’ में खोलने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

कमजोर विपक्ष के चलते चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उज्बेक राष्ट्रपति

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव आम चुनाव में विपक्ष की तरफ से कमजोर प्रदर्शन के चलते जबरदस्त जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। 2016 में इस्लाम करीमोव की मौत के साथ ही तानाशाही शासन खत्म होने पर मिर्जियोयेव सत्ता संभाली थी और पूर्ववर्ती शासन की नीतियों में व्यापक बदलाव किए। हालांकि, राजनीतिक सुधार के कम प्रयास किए हैं। 

दक्षिण चीन सागर: फिलीपींस ने ड्रैगन के खिलाफ तेज किया राजनयिक विरोध

दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों के खिलाफ फिलीपींस ने राजनयिक स्तर पर विरोध तेज कर दिया है। पिछले पांच वर्षों की तुलना में फिलीपींस ने इस साल चीन के खिलाफ सबसे ज्यादा बार राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। एक फिलीपीनी समाचार एजेंसी ने विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) के हवाले से बताया, कुल 211 में से 153 राजनयिक विरोध पत्र चीन की दक्षिण चीन सागर की गतिविधियों से संबंधित थे। 

दक्षिण चीन सागर की शांति के लिए खतरा बना चीन
हाल में फिलीपींस विदेश विभाग ने कहा था कि चीन अपने जलक्षेत्र में गश्त कर रहे फिलीपींस के अधिकारियों को उकसाता है। बुधवार को डीएफए ने ट्वीट किया, हमने गश्त कर रहे फिलीपींस के अधिकारियों के खिलाफ चीन की 200 से ज्यादा रेडियो चुनौतियों, सायरन व हार्न बजाने जैसी अवैध और उकसावे की गतिविधियों का विरोध किया है। चीन की यह हरकत दक्षिण चीन सागर की शांति व सुरक्षा के लिए खतरा है।' दरअसल दक्षिण चीन सागर पश्चिमी प्रशांत महासागर का एक सीमांत समुद्र है। चूंकि यह दक्षिण चीन के तटों को छूता है, इसलिए इसे दक्षिण चीन सागर कहा जाता है। चीन इसी बात को आधार बनाकर इस पूरे सागर पर दावा करता है।

 

मिसाइल परीक्षण बंद करे उत्तर कोरिया, तभी बातचीत : अमेरिका

अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक ने  रविवार को उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण रोककर फिर से बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है।  उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया था कि उसने एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया है, जो पनडुब्बी से दागी जा सकती है।

दो वर्ष में पहली बार किया किसी बड़े हथियार का परीक्षण
यह दो साल में पहला किसी बड़े हथियार की परीक्षण है। उत्तर कोरिया मामलों के शीर्ष अमेरिकी अधिकारी सुंग किम ने परीक्षणों के बाद चिंतित दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद बयान दिया था। 

बांग्लादेश : हिंसा में तीन हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कोमिला में दुर्गा पूजा पांडाल में हुए हमले बाद स्थानीय पूजा प्रबंधन समिति की चेतावनी के बावजूद 13 अक्टूबर को चांदपुर जिले के हाजीगंज उपजिले में हिंदुओं पर हुए लक्षित हमले के मामले में पुलिस ने 3,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ 10 केस दर्ज किए हैं।

हिंदुओं पर हमलों के सिलसिले में अब तक 71 मामले दर्ज
हिंदुओं पर लक्षित हमलों के सिलसिले में अब तक 71 मामले दर्ज किए गए हैं और करीब 450 को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की स्थानीय इकाई के हवाले से कहा गया है कि 13 और 14 अक्तूबर को 12 पूजा मंडप एवं कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बेरोकटोक लक्षित हमले किए जा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ रहा है। हमले के बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। 33 घायल हो गए थे, जिनमें 23 पुलिसकर्मी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed